{"_id":"5b607db04f1c1ba61f8b6294","slug":"151533050288-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक: महरौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक: महरौनी
Updated Tue, 31 Jul 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव-गांव चल रहा वंचित परिवारों का सर्वेक्षण
महरौनी। शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। डीएम कार्यालय स्तर से जारी रोस्टर के अनुसार यह कार्यक्रम पूरे जनपद की ग्राम पंचायतों में जारी है। किंतु अब देखना यह है कि इस मुहीम में वंचित परिवारों का ईमानदारी से चयन हो पाता है कि महज खानापूर्ति करके इस सर्वेक्षण कार्यक्रम की इतिश्री कर ली जाएगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि योजनाओं के लाभ से वंचितों का एक बार पुन: सर्वेक्षण करा लेना चाहिए, जिससे सर्वेक्षण में पाये जाने वाले वंचित व्यक्तियों को भी लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभ से आच्छादित किया जा सके। सरकार के इस निर्णय की क्षेत्र में सराहना हो रही किन्तु सर्वेक्षण पर कई सवाल भी उठ रहे हैं, कहि सरकार चुनाव नजदीक होने के कारण गरीबों को सर्वेक्षण के नाम पर लोलीपोप तो नहीं दे रही हैं, सर्वेक्षण में लगे कार्मिक जो ग्राम प्रधानों के अधीनस्थ है ,क्या वह ग्राम प्रधान की मंशा के विपरीत ईमानदारी से पात्रों का चयन कर पाएंगे। इन सवालों के जवाब शायद जब तक नहीं मिल पाएंगे जब तक सर्वेक्षित व्यक्तियों को लाभ से नही जोड़ा जाता। महरौनी विकासखंड की तमाम ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण चल रहा है, खंड विकास अधिकारी का कहना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सर्वेक्षण में वंचित नही रखा जाएगा।