{"_id":"5b411c614f1c1b00278b5105","slug":"151530993761-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई यूनिफार्म व स्कूल बैग पाकर खिले परिषदीय बच्चों के चहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई यूनिफार्म व स्कूल बैग पाकर खिले परिषदीय बच्चों के चहरे
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई यूनिफार्म व बैग पाकर खिले बच्चों के चहरे
नगर संसाधन केंद्र परिषद में वितरण समारोह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शनिवार को नगर क्षेत्र के नगर संसाधन केंद्र परिषद में नि:शुल्क यूनिफार्म व स्कूल बैग वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में संचालित परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को यूनिफार्म व बैग वितरित किए गए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। नगर संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित नि:शुल्क यूनिफार्म एवं बैग वितरण समारोह का आयोजन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के मुख्यातिथ्य व भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश कुमार लोधी व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे के विशिष्ट आतिथ्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बीएसए मायाराम ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए पाठ्यपुस्तक, पहनने के लिए यूनिफार्म, किताबें स्कूल लेकर जाने के लिए बैग, पैरों में पहनने जूते मोजे मुफ्त में वितरित किये जाते हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत पका-पकाया गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। विभाग इन सभी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने बताया कि भाजपा के सभी पदाधिकारी एक-एक परिषदीय विद्यालय को गोद लिए हैं। गोद लिए हुए विद्यालयों का सभी पदाधिकारियों द्वारा विजिट किया जाता है तथा शासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का अवलोकन किया जाता है। शासन का लक्ष्य है कि जनपद में 06 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिया जाए इसके क्रम में हम सभी विभाग को सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार लोधी ने कहा कि शासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन ही हमारा लक्ष्य है। हम सभी को मिलकर प्रयास करना है कि सभी अपने तथा पास पड़ोस के बच्चों को विद्यालय भेजकर शासन की मंशा को पूरा करें। इसके बाद मुख्य अतिथि सदर विधायक कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि शासन द्वारा प्राथमिक शिक्षा के लिए विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही है। उन्होंने सभी योजनाओं के बारे बताते हुए सभी अध्यापकों अभिभावकों का आह्वान किया कि शासन की इन योजनाओं के सफल संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे सभी बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा और व्यवस्था प्राप्त हो सके। इसके उपरांत सभी अतिथियों द्वारा सभी नवीन प्रवेश प्राप्त छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफार्म एवं बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवदत्त विदुआ, कमल कुशवाहा, तरन्नुम जहॉ, रेशमा बानो, शाहीन समी, रीना परवीन, हरीशंकर झॉ, नैनिका जैन, अमरीन बानो, हरीशंकर रैकवार, रामा बाई उपस्थित रहे।