फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मुख्यमंत्री: बेसिक शिक्षा विभाग

मुख्यमंत्री: बेसिक शिक्षा विभाग

Thu, 12 Apr 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री: बेसिक शिक्षा विभाग
नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नहीं हैं प्रधानाध्यापक
विज्ञापन

16 प्रधानाध्यापकों और 03 सहायक अध्यापकों के भरोसे नगर के प्राथमिक विद्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नगर क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। नगर क्षेत्र में संचालित हो रहे परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों की बात करें तो प्राथमिक विद्यालयों की कुल संख्या 26 है, इनमें से मात्र 16 विद्यालयों में ही प्रधानाध्यापक तैनात हैं और 26 प्राथमिक विद्यालयों के सापेक्ष नगर क्षेत्र में मात्र तीन सहायक अध्यापक हैं। यानी 26 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था मात्र 19 शिक्षकों के भरोसे पर चल रही है।

वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या नौ है, लेकिन इनमें से किसी भी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कोई भी प्रधानाध्यापक नहीं है। इन विद्यालयों में कुल 14 सहायक अध्यापक ही तैनात हैं, जो प्रधानाध्यापक का भी काम कर हैं और शिक्षण का भी काम कर रहे हैं। अस्थाई व्यवस्था के लिए सात अनुदेशकों से काम लिया जा रहा है। इनमें से 12 परिषदीय विद्यालय तो ऐसे हैं जो शिक्षकों के अभाव में पूरी तरह से अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के भरोसे पर है। यदि अनुदेशक व शिक्षामित्र न होते तो इन विद्यालयों में ताला डला होता। शिक्षकों की कमी के कारण ही नगर क्षेत्र में एक भी अंग्रेजी माध्यम का परिषदीय विद्यालय नहीं खुल पाया है। क्योंकि अंग्रेजी माध्यम के एक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक व तीन सहायक अध्यापक की आवश्यकता हैं, नगर क्षेत्र में तो पूरे ही तीन सहायक अध्यापक हैं। ऐसा भी नहीं है यह समस्या जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन के संज्ञान में नहीं है। अनेकों बार शासन से इस समस्या के निस्तारण के लिए पत्र भेजा गया है, लेकिन शासन द्वारा अभी तक कोई महरबानी नहीं की गई है। उम्मीद है कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ इस समस्या को गंभीरता से लेते हैं, तो आने वाले दिनों में नगर क्षेत्र के गरीब परिवार के बच्चों को सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed