फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिले के प्रमुख पदों पर आसीन हुई महिलाएं

जिले के प्रमुख पदों पर आसीन हुई महिलाएं

Sun, 03 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
जिले के प्रमुख पदों पर आसीन हुई महिलाएं
ललितपुर। जिले की राजनीति में महिलाओं का रुतबा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोकसभा से लेकर जिला व नगर की पंचायतों में पहले से प्रतिनिधित्व महिलाओं का था। अब नगर पालिका परिषद में भी महिला अध्यक्ष पद पर आसीन हो गई हैं।
विज्ञापन

देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं अब पुरुषों से पीछे नहीं है। जिले की राजनीति में महिलाओं का जिस तरह से राजनीति में दखल बढ़ रहा है, उससे पुरुष वर्ग हासिये पर दिखाई देने लगा है। झांसी ललितपुर संसदीय सीट से उमा भारती सांसद हैं। यही नहीं, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिला है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पहले से ही सरिता यादव आसीन हैं। गत दिवस नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के आए परिणाम में भी महिलाओं के मुकाबले पुरुष टिक नहीं पाए हैं। तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष पद मुक्ता सोनी व महरौनी नगर पंचायत में कृष्णा सिंह ने अध्यक्ष पद पर दोबारा जीत दर्ज कर ली है। मुक्ता सोनी ने जहां पुनीत सिंह को हराया वहीं महरौनी में कृष्णा अमर सिंह ने दुष्यंत बड़ौनिया को पराजित किया। अब नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद आरक्षित होने से यहां रजनी साहू काबिज हैं। इसके अलावा सभासद पद पर भी कइयों ने जीत दर्ज की है। महिलाओं के बढ़ते दखल से कई पुरुष नेताओं को अपनी आगे राजनीति खतरे में नजर आने लगी है।
विज्ञापन

पंचायतों में सराहा गया विकास
जिले की नगर पंचायतों में मतदाताओं ने कराए गए विकास कार्यों को तरजीह देते हुए निवर्तमान अध्यक्षों को दुबारा काम करने का मौका दिया। तालबेहट में मुक्ता सोनी तीसरी बार विजयी रही तो महरौनी में कृष्णा अमर सिंह एवं पाली में रामकुमार दुबारा जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दुबारा बने सभासद
नगर पालिका परिषद के कई सभासद विकास के आधार पर दुबारा निर्वाचित होने में कामयाब हैं। वार्ड नंबर चार गांधीनगर द्वितीय में कृष्ण कुमार, वार्ड नंबर सात बड़ापुरा में रजनी, वार्ड नंबर पंद्रह में महेंद्र सिंघई, वार्ड नंबर सत्रह सिविल लाइन द्वितीय में पंकज जैन, वार्ड नंबर पच्चीस चौबयाना में अनुराग चौबे, वार्ड नंबर छब्बीस में अनुराग जैन शैलू जीते हैं तो कइयों के परिजन जीतकर आए हैं। इनमें वार्ड नंबर दस कटरा बाजार में अफजुल रहमान, वार्ड नंबर ग्यारह में नाजिया रजा मुस्तफा खां, वार्ड नंबर बाइस नदीपुरा से बाकर अली, वार्ड नंबर उन्नीस से जगभान कुशवाहा, वार्ड नंबर चौदह रावतयाना में जमुनाबाई, वार्ड नंबर इक्कीस तालाबपुरा में गीता यादव, वार्ड नंबर तेइस रावतयाना में जहीर अली रानू, वार्ड नंबर चौबीस में आशा ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed