फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   निकाय चुनाव: राजनैतिक दलों को जिताऊ उम्मीदवार की तलाश-

निकाय चुनाव: राजनैतिक दलों को जिताऊ उम्मीदवार की तलाश-

Sun, 15 Oct 2017 02:42 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव: राजनैतिक दलों को जिताऊ उम्मीदवार की तलाश-
निकाय चुनाव: राजनीतिक दलों की जिताऊ प्रत्याशियों पर नजर
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बहू व नगर अध्यक्ष की पत्नी मांग रहीं टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सहित पार्षदों की सीटों का आरक्षण सूची आते ही राजनीतिक दलों के दावेदारों ने आवेदन लेना प्रारंभ कर दिए है। इसमें सपा व बसपा को जिताऊ उम्मीदवार की तलाश है तो भाजपा ने धरातल पर काम करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को अपनी प्राथमिकता में रखा है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपनी बहू के लिए व नगर अध्यक्ष ने अपनी पत्नी के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार चयन करने के लिए समितियां गठित कर दी हैं। समाजवादी पार्टी की जिला प्रभारी ज्योति सिंह ने निकाय चुनाव को पार्टी कार्यालय पर बैठक बुलाई है, इसमें उम्मीदवार के चयन को लेकर मंत्रणा की जाएगी। जिला प्रभारी का कहना है कि पार्टी जीतने वाले को टिकट देगी। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा का कहना है कि लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बैठक बुलाई है। इसके बाद दावेदारों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस बार पार्टी अध्यक्ष सहित पार्षद को चुनाव चिह्न आवंटित करेगी, जो जीतने की स्थिति में होगा, उसी को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी का कहना है कि दावेदारों से आवेदन लेने के लिए समन्वयकों को नामित कर दिया गया है। पार्टी से टिकट पाने के लिए होड़ मची है। उम्मीदवार चयन में कर्मठ एवं काम करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पार्टी नेताओं की पत्नी व उनके रिश्तेदारों को टिकट दिए जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। कांग्रेस में जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा अपने पुत्र की बहू सविता के लिए टिकट मांग रहे हैं तो नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने अपनी पत्नी अरुन शर्मा को टिकट की दौड़ में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

.......
इन नेताओं की पत्नी हैं दौड़ में
भाजपा से अजय जैन गौना, अरविंद सिंघई, रामेश्वर सड़ैया, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, सपा से पूर्व नपाध्यक्ष डा. सतीश सुड़ेले की पत्नी अध्यक्ष की दौड़ में हैं। हालांकि, पार्टी नेताओं ने अभी इनके नाम की पुष्टि नहीं की है लेकिन शहर में इनके नाम चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा पूर्व नपाध्यक्ष अशोक पटैरिया, रमेश खटीक, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, मनमोहन जड़िया, अमित प्रिय जैन, नरेंद्र कडंकी की पत्नी दावेदारी कर रहीं हैं। इनमें से कई दावेदार पशोपेश में हैं कि वह निर्दलीय लड़े या किसी दल से टिकट ले लें। आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्रत्याशी कई दलों के संपर्क में
कई दावेदार ऐसे उभरे हैं जो टिकट पाने के लिए कई राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं। उन्हें किसी एक दल पर भरोसा नहीं है। बसपा जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा का कहना है कि पार्टी से हटकर भी कई दावेदार उनके व अन्य पदाधिकारियों के संपर्क में हैं। यदि उनका आवेदन आता है तो उस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed