{"_id":"6057b0138ebc3e8ca5340ef3","slug":"1500-workers-get-employment-lalitpur-news-jhs191423722","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 श्रमिकों को दिलाया रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 श्रमिकों को दिलाया रोजगार
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मिशन व्यापारी कल्याण के अंतर्गत जिला उद्योग व उद्यम प्रोत्साहन केेंद्र द्वारा एक जनपद एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत लाभार्थियों को ऋण प्रमाण व टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि एक साल में डेढ़ हजार श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम योजना के अंतर्गत टोकरी बुनकर व सुनारी कला के 25 लाभार्थियों को उन्नत टूल किट सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने बांटी। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार चार वर्ष के दौरान सभी प्रकार के कार्य करने वाले लोगों के लिए चलाई जा रही। उपायुक्त उद्योग सूर्यवंशी ने बताया कि चार वर्ष के अंतर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 204 लाभार्थियों को 1260 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराकर लगभग एक हजार लोगों का रोजगार सृजन कराया गया है।
उन्होंने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद योजना में 145 लाभार्थियों को लगभग 910 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही 500 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। पारंपरिक कारीगारों के लिए चलाई जा रही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत 610 कारीगारों को प्रशिक्षण के साथ उन्नत टूल किट प्रदान कराया जा चुका है। एक जनपद एक उत्पाद टूल किट योजना में भी 500 से अधिक कारीगारों को प्रशिक्षण व टूल किट उपलब्ध कराई गई है। फूड प्रोसेसिंग इकाई, दाल मिल आदि स्थापित कर 25 करोड़ रुपये से अधिक पूंजी निवेश किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।