{"_id":"593309844f1c1be72a8b4617","slug":"14965170075-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखरि कब होंगी शहर की सड़कें गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखरि कब होंगी शहर की सड़कें गड्ढामुक्त
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आखिर कब होंगी शहर की सड़कें गड्ढामुक्त
ललितपुर। प्रदेश सरकार ने 15 जन तक सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का लक्ष्य दिया है। इस समय सीमा में मात्र 12 दिन शेष हैं। ऐसे में शहर के दो मुख्य मार्ग जो खस्ताहालत में हैं, उनकी गड्ढामुक्त होने की उम्मीद कम ही दिखाई दे रही है। क्योंकि नौतपा में ही बरसात हो जाने के कारण काम पूरा कर पाना संभव नहीं है। शहर में स्टेशन रोड और राजगढ़ रोड प्रमुख सड़कें हैं।
शहर में मुख्य मार्गों की हालत खस्ता है। गल्ला मंडी से स्टेशन तक आने वाला रोड और नेहरू महाविद्यालय से स्टेशन वाले मार्ग पर शहर वासियों को दिनभर गुजरना पड़ता है। वहीं, इलाइट से राजघाट तक जाने वाले मार्ग में बजट कम आने के बाद भी ठेकेदारों ने पूरी रोड खोदकर डाल दी है और अब बजट की आशा लगा कर बैठे हैं। गौरतलब हो कि राजघाट रोड का निर्माण केंद्रीय मार्ग निधि से करवाया जा रहा है। वहीं, ललितपुर देवगढ़ रोड का निर्माण भी इसी निधि से करवाया जाना है। लेकिन अभी तक शहर की सड़कों का काम शुरू नहीं किया गया है। शहर में आठ किलोमीटर से अधिक की सड़क की हालत खस्ता है। यदि अब भी काम शुरू हो गया तो बारह दिनों में काम की गुणवत्ता और बीच में बारिस हो जाने से मजबूत रोड का निर्माण नहीं हो सकेगा।
अब कैसे होगा काम
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो बरसात के दिनों में सड़क निर्माण का काम नहीं होता है। बरसात के चार महीने तक काम नहीं होगा। सरकार ने मानसून आने से पहले ही 15 जून तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया था। नौतपा में हुई बारिश से सड़क निर्माण की आस लगाए लोगों के माथे पर शिकन ला दी है। बारिश होने के बाद काम न होने से बरसात के चार महीने और फिर निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद काम प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
लोगों से बात
फोटो- 08
प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद उम्मीद जगी थी कि वर्षों से खराब पड़ी सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे। लेकिन अभी तक काम शुरू न होने से उम्मीद खत्म होती जा रही हैै। बरसात के दिनों में काम होगा नहीं और बरसात शुरू हो चुकी है।
नरेंद्र पटैरिया
फोटो- 14
अभी विभागीय अधिकारी बजट का बहाना बना रहे हैं फिर बरसात का होगा। निकाय चुनाव भी काम को प्रभावित कर सकते हैं। अधिकारियों ने सरकार का लक्ष्य पूरा करने में रुचि ही नहीं दिखाई है। जनता कितनी भी परेशान हो।
संजय गौतम
सदर कांटे से देवगढ़ तक का रोड केंद्रीय मार्ग निधि से स्वीकृत है। इस रोड की मरम्मत के लिए बजट मांगा गया था, लेकिन अभी तक कुछ भी बजट प्राप्त नहीं हुुआ है। अपने विभाग के सीमित संसाधनों से रोड के गड्ढे भरने का काम किया जाएगा।
सुभाष चंद्र जैन, अधिशासी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड
निर्माणाधीन सड़कों को अलग से बजट नहीं दिया गया है। समय-समय पर गड्ढे भरे जाते हैं। 15 जून तक गड्ढा मुक्ति का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में इस रोड पर गड्ढे नहीं हैं।
राममूरत