फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   148.10 crore will electrify

148.10 करोड़ से होगा विद्युतीकरण

Fri, 19 Jun 2015 02:04 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना एवं इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत जिले में विद्युतीकरण कार्य कराया जाएगा। मध्य प्रदेश की तर्ज पर इसमें नलकूप व घरेलू संयोजनों के लिए अलग विद्युत लाइन स्थापित की जाएगी।  शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पांच नए सब स्टेशन बनाए जाने का भी प्रस्ताव शामिल है। डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रसिटी कमेटी ने योजनाओं के लिए शासन से 148.10 करोड़ रुपये मांगे हैं। मंजूरी मिलते ही कार्ययोजना पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ बनाने, नलकूप संयोजन धारकों को सैपरेट विद्युत फीडर बनाने और विद्युतविहीन मजरों का विद्युतीकरण किए जाने के लिए जनपद का एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में विद्युत विभाग द्वारा 131,13,35,000 रुपए की लागत से कार्य योजना तैयार की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप के लिए अलग फीडर बनने से खेतों में सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी, जबकि गांव में घरों के लिए अलग से फीडर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


इसयोजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जाखलौन, बानपुर, जखौरा व मिर्चवारा में  33 केवी क्षमता के चार विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इसमें पांच एमवीए उच्च क्षमता का एक- एक ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा, जबकि तीन सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके तहत पाली, महरौनी व बांसी में अतिरिक्त उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। इस योजना के तहत चार सब स्टेशनों के अंतर्गत 25 गांव और उनके अंतर्गत 100 से कम आबादी वाले मजरों में विद्युतीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह से इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत चार कसबों को शामिल किया गया है, इसमें नगर ललितपुर, तालबेहट, पाली व महरौनी शामिल हैं। इसमें 16,97, 26, 000 रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत शहर में नेहरू नगर सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। उक्त योजनाओं की मंजूरी मिलने पर जनपद में बिजली की समस्या काफी हद तक सुलझा ली जाएगी और शीघ्र ही विद्युतीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।


शासन को भेजा अनुमोदन
इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम और दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत कार्ययोजना तैयार कर जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने शासन को गुरुवार को अनुमोदन भेज दिया है। जनपद में 148,10,61,000  रुपये की इन दोनों योजनाओं के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा।



ग्यारह सदस्यीय कमेटी गठित
ललितपुर। ऊर्जा मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर जनपद में उक्त योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रीसिटी कमेटी’ का गठन किया गया है। इसमें सांसद झांसी-ललितपुर उमाभारती को चेयरपर्सन, राज्यसभा सांसद डा.चन्द्रपाल सिंह यादव को सह चेयरपर्सन, जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर को संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, विधान परिषद सदस्य, डा.यज्ञदत्त शर्मा, सुरेश कुमार त्रिपाठी, डा.संतराम निरंजन व तिलक चन्द्र अहिरवार, विधायक सदर रमेश कुशवाहा, विधायक महरौनी फेरनलाल अहिरवार को सदस्य और अधीक्षण अभियंता विद्युत महेंद्र कुमार को सचिव बनाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed