{"_id":"5fe4efa98ebc3e41033e5b03","slug":"1438-sample-5-infected-found-lalitpur-news-jhs1843458176","type":"story","status":"publish","title_hn":"1438 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में मिले पांच संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1438 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में मिले पांच संक्रमित
विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg
- फोटो : coronavirus-case.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। एक सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण से राहत मिली है। बृहस्पतिवार को लिए गए 1,438 सैंपल की जांच रिपोर्ट में पांच व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1,438 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 640 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। ट्रू- नॉट किट से दो, व एंटीजन किट 796 सैंपल लिए गए। इनमें आरटीपीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में एक, ट्रू-नॉट से एक व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला रैदासपुरा निवासी 23 वर्षीय युवक व ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के ग्राम दैलवारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, तहसील महरौनी के कस्बा निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति और तहसील तालबेहट के ग्राम टपरियन निवासी 19 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
1,464 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में वैश्विक बीमारी कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,270 पहुंच गई है। इसमें से 3,156 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 68 संक्रमितों का उपाचार किया जा रहा है। वहीं पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए 1,464 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पांच व्यक्ति जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी