फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रोडवेज बसों का संचालन बंद

रोडवेज बसों का संचालन बंद

Thu, 09 May 2019 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों का संचालन बंद
चुनाव में लगी बसें, रोडवेज का संचालन बंद
विज्ञापन

मडावरा/मदनपुर। लोकसभा चुनाव में लगे कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए जिले की बसों को अन्य जिले में भेज दिया गया है। इससे जिले में संचालन ठप हो गया है। जिले में पिछले कुछ वर्षों से रोडवेज बसें चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को कम समय और किफायती यात्रा का लाभ मिल रहा है। रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा हो गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान झांसी डिपो की बसों को अन्य जनपदों में भेज दिया गया है, जिससे जिले में बसों का संचालन एक सप्ताह से भी अधिक समय से बंद है। झांसी से मडावरा- मदनपुर, इलाहाबाद, मड़ावरा आदि को मिलाकर मड़ावरा क्षेत्र पांच रोडवेज बसें चलती थीं, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा थी। इन दिनों शादी विवाह का सीजन चल रहा है। इस कारण यात्रियों की खासी भीड़ निकल रही है। चिलचिलाती धूप में लोग घंटों यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं। यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी अखरी , वहीं प्राइवेट बस संचालकों ने मौके का फायदा उठाया मनमाना किराया वसूला। इसी तरह मदनपुर क्षेत्र में भी लोकसभा चुनाव का असर दिख रहा है। यहां पर रोडवेज की बसें बंद हो गई हैं। झांसी-मदनपुर मार्ग वाली बसों को बंद कर दिया गया है। चुनाव का असर लोहिया बसों पर अधिक दिखाई दे रहा है। मदनपुर-ललितपुर-झांसी बस सेवा ठप हो गई है, जिससे प्रतिदिन सफर करने वाले यात्री परेशान हैं। झांसी से मदनपुर को चार बसें आती हैं, जिनमें तीन बसें रात्रि में मदनपुर रुकती हैं और दोपहर में एक बस ,है जो कि रात्रि झांसी रुकती है। एक बस मदनपुर कभी कभार भेजी जाती है। मदनपुर से झांसी के लिये जो तीन बसें सुबह के समय जाती थीं, उनको बंद कर दिया गया है।


झांसी डिपो की अधिकांश बसें निर्वाचन कार्य में अन्य जनपदों में लगी हुई हैं, जैसे ही बसें चुनाव कार्य से मुक्त होंगी, पूर्व की भांति अपने रुट पर चलने लगेंगी।
विज्ञापन

- राम लवट, सहायक प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed