फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिकायतों के समाधान में जिला 12वीं बारअव्वल

शिकायतों के समाधान में जिला 12वीं बारअव्वल

Thu, 09 May 2019 03:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों के समाधान में जिला 12वीं बारअव्वल
शिकायतों के समाधान में जिला 12 वीं बार प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन

ललितपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के समाधान में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। यह कामयाबी लगातार चौथी बार मिली है। जनसुनवाई पोर्टल पर 25437 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके सापेक्ष अब तक 24483 का समाधान कर दिया गया है। शेष शिकायतें समय सीमा के अंदर पेंडिंग हैं। डीएम मानवेंद्र सिंह ने मई 2017 से अप्रैल 2019 तक शिकायतों के समाधान में बारहवीं बार प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

ललितपुर जिले को 85 में से 85 अंक प्राप्त हुए हैं। आईजीआरएस पोर्टल के तकनीकी अधिकारी और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंशुल खरे ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में अब तक मुख्यमंत्री संदर्भ में 219 के सापेक्ष 216, जिलाधिकारी संदर्भ में 11574 के सापेक्ष 11110, पुलिस अधीक्षक संदर्भ में 4914 के सापेक्ष 4532, संपूर्ण समाधान दिवस संदर्भ में 3249 के सापेक्ष 3249, भारत सरकार संदर्भ में 354 के सापेक्ष 318 मामलों का निस्तारण हो चुका है। बाकी बचे मामले समय सीमा के अंदर है। सभी विभागों के अधिकारियों ने जनसुनवाई पोर्टल के शिकायतों का निस्तारण कराने में रुचि दिखाते हुए समय सीमा के अंदर आठ मई तक 24 हजार 483 मामलों को निस्तारित करा दिया है। जिले में 954 संदर्भ समय सीमा के अंदर लंबित हैं। जिलाधिकारी ने हर माह शिकायतों के डिफाल्टर प्राप्त होने पर संबधित विभागों के अफसरों को कड़े निर्देश दिए थे तथा वेतन रोकने एवं प्रतिकूल प्रविष्टी देने के भी आदेश दिए हैं। नियमित समीक्षा की जा रही है। इसका असर यह हुआ कि जनपद को प्रदेश में बारहवी बार प्रथम स्थान मिला। इस सफलता पर जिलाधिकारी ने जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों तथा आईजीआरएस टीम के नोडल अधिकारी, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंशुल खरे के कार्य की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed