फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   युवा पेज: आर्चरी प्रतियोगिता में तीन झांसी तो एक पदक ललितपुर के नाम

युवा पेज: आर्चरी प्रतियोगिता में तीन झांसी तो एक पदक ललितपुर के नाम

Sun, 09 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
युवा पेज: आर्चरी प्रतियोगिता में तीन झांसी तो एक पदक ललितपुर के नाम
आर्चरी प्रतियोगिता में तीन झांसी तो एक पदक ललितपुर के नाम
विज्ञापन

चल बैजयंती झांसी के नाम
फोटो- 27
ललितपुर। पुलिस लाइन परिसर के परेड ग्राउंड में चल रही कानपुर जोन की पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता में तीन पदकों पर झांसी प्रथम रहा तो एक पदक पर ललितपुर पहले स्थान पर रहा। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने विजेताओं को शील्ड व प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। गौरतलब हो कानपुर जोन की पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने उद्घाटन किया था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पदक हासिल करने के लिए तीरंदाजी में अपना हुनर दिखाया। इस दौरान 30 मीटर की पुरुष आर्चरी प्रतियोगिता में झांसी के निरीक्षक धर्मवीर सिंह प्रथम, कानपुर नगर के आरक्षी आदित्य कुमार को दूसरा स्थान मिला। वहीं 30 मीटर की महिला आर्चरी प्रतियोगिता में झांसी की महिला आरक्षी शिल्पी ने प्रथम और ललितपुर की महिला आरक्षी प्रीति चौधरी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही 50 मीटर की पुरुष आर्चरी प्रतियोगिता में झांसी के निरीक्षक धर्मवीर सिंह प्रथम और झांसी के ही आरक्षी अजय भदौरिया को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। 50 मीटर की महिला आर्चरी प्रतियोगिता में ललितपुर की महिला आरक्षी प्रीति चौधरी को प्रथम और झांसी की महिला आरक्षी शिल्पी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं प्रतियोगिता में मिले अंकों के आधार पर चल बैजयंती आर्चरी महिला और पुरुष का खिताब झांसी को प्रापत हुआ। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने विजेेता प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान की। इस दौरान नाराहट क्षेत्राधिकारी देव आनंद, प्रतिसार निरीक्षक अतुल कुमार, गंगाचरन पाल, निहाल सिंह सेंगर, विनोद कुमार व धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed