{"_id":"5a8f18b44f1c1b514a8bac37","slug":"141519327412-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में रक्षा उद्योग की स्थापना के लिए बेहतर माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में रक्षा उद्योग की स्थापना के लिए बेहतर माहौल
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर में रक्षा उद्योग की स्थापना के लिए बेहतर माहौल
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विजय खैरा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ललितपुर जिले में रक्षा उद्योग की स्थापना करने की मांग की है। इसमें कहा गया है कि बुंदेलखंड के अन्य जिलों में उद्योग स्थापना के लिए उपयुक्त माहौल नहीं है।
उन्होंने कहा कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में ललितपुर से अधिक उपयुक्त कोई जगह नहीं है, जहां सारी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं जबकि ललितपुर जिले में पर्याप्त जल उपलब्ध है। वहीं, ललितपुर नेशनल हाइवे से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा रेलवे जंक्शन, हवाई पट्टी भी है। इसके अलावा जमीन की कमी भी आड़े नहीं आएगी। यदि बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरीडोर लगाने में ढिलाई बरती गई तो बुंदेलखंड विकास परिषद आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। इधर, उन्होंने बताया कि पर्यटन कॉरीडोर में देवगढ़ को शामिल करने के संबंध में पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा से मुलाकात की है। इस दौरान देवगढ़ के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने देवगढ़ को पर्यटन कॉरीडोर में शामिल करने पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरीडोर का ऐलान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।