{"_id":"5a32cef84f1c1b502b8b4863","slug":"141513279224-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"340 केंद्रों पर 17 को होगी साक्षरता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
340 केंद्रों पर 17 को होगी साक्षरता परीक्षा
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
340 केंद्रों पर 17 को होगी साक्षरता परीक्षा
ललितपुर। 15 वर्ष से अधिक आयु वाले निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा साक्षर भारत मिशन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत जनपद के समस्त न्याय पंचायतों पर यानि पूरे जनपद में 340 साक्षरता केंद्र संचालित हो रहे हैं। इसी योजना के तहत वर्ष 2017 के दूसरे चरण में होने वाली परीक्षा 17 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। वैसे तो यह परीक्षा अगस्त माह में आयोजित की जानी थी, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते ऐसा नहीं हो सका। इस परीक्षा के लिए शासन से जनपद को 20 हजार परीक्षार्थियों का लक्ष्य सौंपा गया था। इसमें वर्तमान में 09 हजार 465 परीक्षार्थियों के ही पंजीयन हो सके हैं, जो अभी निर्धारित लक्ष्य का पचास फीसदी भी नहीं है। पंजीयन की प्रक्रिया परीक्षा के दिन तक चलती रहेगी, हो सकता है जब तक इसमें कुछ बढ़ोतरी हो जाए। विभागीय जानकारी के अनुसार परीक्षा आयोजन समस्त साक्षरता केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 05 बजे तक आयोजित की जाएगी, इस बीच कभी भी परीक्षा परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी को पूरे तीन घंटे का ही समय मिलेगा।
आज होगी प्रेरकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक
परीक्षा के संबंध में जखौरा, मड़ावरा, महरौनी व बिरधा ब्लॉक क्षेत्र के प्रेरकों व ब्लॉक समन्वयकों की बैठक अपने क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समस्त प्रेरकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।