{"_id":"5a32cef44f1c1b96368b4988","slug":"141513279220-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकृत कोचिंग सेंटर संचालकों की 23 दिसंबर को होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकृत कोचिंग सेंटर संचालकों की 23 दिसंबर को होगी बैठक
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देना होगा कोचिंग का वित्तीय हिसाब व बच्चों का ब्योरा
ललितपुर। जनपद में लगभग 60 कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जिन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अपना पंजीयन कराया हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने 23 नवंबर को पंजीकृत कोचिंग संचालकों की बैठक बुलाई है। बैठक का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर के सभागार में दोपहर तीन बजे से किया जाएगा। डीआईओएस ने पंजीकृत कोचिंग संचालकों को बैठक में अपनी कोचिंग के वित्तीय अभिलेखों और संचालित हो रहे समस्त बैचों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का रिकार्ड साथ लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने फीस के दस्तावेज सहित रसीद बही और कोचिंग में पढ़ाने वाले समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों का भुगतान रजिस्टर साथ लाने के निर्देश दिए हैं। पंजीकृत कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ-साथ इस बैठक में अवैध तरीके से संचालित हो रही कोचिंगों के खिलाफ गठित की गई ब्लॉक व नगर स्तरीय टीमों के सदस्य भी उपस्थित होंगे और अभी तक अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कोचिंग के खिलाफ की गई कार्रवाई की आख्या पेश करेंगे।