{"_id":"5a0ca8194f1c1bc45b8b65fc","slug":"141510778905-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ावरा पेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ावरा पेज
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंरई में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम का दौरा
मड़ावरा(ललितपुर)। खाद्य सामग्री में मिलावट और बगैर लाइसेंस खाद्य पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए शासन की मंशानुरूप रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा ग्राम सौरई का दौरा किया गया। मड़ावरा कस्बे में बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंचने की सूचना मिलते ही कस्बे की कई परचून बिक्री की दुकानों और होटल संचालकों में हड़कंप मच गया और अधिकांश दुकानों की शटर धड़ाधड़ बंद कर दी गई। अचानक बाजार की दुकानें बंद हो जाने पर कस्बावासी सकते में आ गए। खाद्य निरीक्षक विजय कुमार ने ग्राम सौंरई में विभिन्न दुकान संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें खाद्य पदार्थ बिक्री के लाइसेंस बनवाने की हिदायत दी साथ ही कहा कि वह किसी भी प्रकार की घटिया मानक और दूषित खाद्य पदार्थ की बिक्री न करें, साथ ही उन्होंने कहा कि दुकानें बंद करके भागने से अच्छा है कि अपने लाइसेंस बनवाये और बेख़ौफ़ होकर व्यापार करें। बगैर लाइसेंसी दुकानदारों को 10 दिन का समय देते हुए लाइसेंस बनवाने की हिदायत भी दी गई।
नेत्र शिविर में उमड़े सैकड़ों मरीज
कुम्हेडी (ललितपुर) श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर द्वारा महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हेडी में नि शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। आस पास के गांवों के कुल 240 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। गंभीर मरीजों को जांच के उपरांत 75 मरीजों को आपरेशन के लिये आनंदपुर ले जाया गया। साथ ही 160 मरीजों को नि शुल्क दवाई दी गई। कैंप में डॉ. दीपक सिंह टीम इंचार्ज देवेंद्र जोगी, मुकेश लिकोरिया ,लखन कुशवाह, योगेश शर्मा, विक्रम जादोंन, लखन शर्मा आदि का सहयोग रहा।