फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सकारात्मक: अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर

सकारात्मक: अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर

Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सकारात्मक: अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर
रक्तदान कर 42 लोग बने ‘महादानी’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पाली/ललितपुर।
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को पाली कस्बा स्थित मोदी क्लीनिक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 42 लोगों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। इसके अलावा तमाम लोग ऐसे भी रहे, जो शिविर में रक्तदान करने पहुंचे, परंतु स्वास्थ्य कारणों से उनका रक्त नहीं लिया गया।
शिविर का शुभारंभ सुबह ग्यारह बजे हुआ। रक्तदान करने आए लोगों से पहले एक फार्म भरवाया गया और उसके बाद अस्पताल की टीम ने उनका चिकित्सीय परीक्षण किया। सब कुछ सही पाए जाने पर उन्हें रक्तदान की स्वीकृति दी गई। इससे पूर्व रक्तदान शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी देवेंद्र पाल सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया ने किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं है। 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक युवतियों को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती है, बल्कि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया ने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है, इसमें सभी को भाग लेना चाहिए। जैन मिलन शाखा अध्यक्ष डॉ. सुशांत जैन ने रक्तदान के फायदे बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान अतिथियों ने रक्तदान से जुड़ी भावना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन


इन्होंने किया रक्तदान
जैन मिलन शाखा के अध्यक्ष डॉ सुशांत जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया, अभिलाष जैन, अनूप जैन, दीपक जैन, दिवस जैन, राजू जैन, संजय चौरसिया, संतोष चौरसिया, देवकीनंदन, पुष्पेंद्र चौरसिया, सतेन्द्र जैन, सौरभ जैन, कृष्णमुरारी चौरसिया, प्रमोद कुशवाहा, रामगोपाल चौरसिया, आशु राजा, अखिलेश, गोलू चौरसिया, चित्रांश जैन, पहाड़ सिंह, हरिओम चौरसिया, गोपाल साहू, राजेन्द्र कुशवाहा, ऋतिक यादव, राजेश नामदेव, ब्रजभूषण सेन, अखिलेश जैन, प्रियंक जैन, सुखेंद्र जैन, जगदीश चौरसिया, जयकुमार जैन, घनश्याम चौरसिया, जितेंद्र राजपूत, आशीष जैन, सोनू राय, आशीष चौरसिया, रामकुमार रजक, भरत चौरसिया, बाबूलाल अहिरवार, प्रदीप चौरसिया, हेतराम चौरसिया ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनका रहा सहयोग
रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के डा. अनुपम मिश्रा, लैब टेक्नीशियन धर्मेन्द्र, बालमुकुंद साध, काउंसलर प्रतिभा, कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष गोस्वामी, जितेंद्र कुमार, दीपेश सिंह, प्रीतम आदि ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने सहयोग किया।
-
रक्तदान के ये लाभ बताए
- ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है
- कैलोरी खर्च होती है, तो शरीर की चर्बी घटती है
- ह्रदय रोग की 33 फीसदी आशंका कम हो जाती
- शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है
- रक्तदान करने से नई कोशिकाओं का सृजन होता है।
- नियमित अंतराल में रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed