{"_id":"5a32cef04f1c1b8e698c1dd4","slug":"131513279216-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर का पानी रिसने से सड़क बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर का पानी रिसने से सड़क बनी तालाब
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर का पानी रिसने से सड़क बनी तालाब
ललितपुर। मुहल्ला आजादपुरा में गोविंद सागर बांध की बाई नहर का पानी रिसने से सड़क पर कीचड़ की स्थिति बन गई है, न तो राहगीर और न ही वाहन चालक यहां से निकल पा रहे हैं। इसके वाहन चालक अनियंत्रित होकर चुटहिल हो चुके हैं। इस पर विभागीय अफसरों का तनिक भी ध्यान नहीं है। रबी फसल की सिंचाई के लिए गोविंद सागर बांध की बायीं नहर खोली गई है। यह नहर मुहल्ला आजादपुरा से होकर निकली हुई है। इसका पानी रिसकर समीप की सड़क पर पहुंच रहा है। इसके कारण सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं तो कई गड्ढों में नहर का पानी भर गया है। इसके चलते राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। वहीं, वाहन चालकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन चालक अनियंत्रित होकर गड्ढों में गिर रहे है, जिससे नागरिकों में विभाग के प्रति असंतोष पनप रहा है।
मौके पर जाकर करेंगे निरीक्षण
बांध की नहर से पानी रिसने की जानकारी नहीं है। आपके माध्यम से संज्ञान में आया है जिसका स्वयं निरीक्षण करने जाएंगे।
एके गुप्ता, अधिशासी अभियंता
राजघाट निर्माण खंड ललितपुर।