{"_id":"5a3037204f1c1b8e698c163a","slug":"131513109280-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय की समस्याओं के निदान को आगे आए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय की समस्याओं के निदान को आगे आए डीएम
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने जानी केंद्रीय विद्यालय की समस्याएं
ललिततपुर। केंद्रीय विद्यालय ललितपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शैक्षिक क्रियाकलापों की रूपरेखा बताई गई। प्रधानाचार्य सतीश कुुमार शर्मा ने ललितपुर से केंद्रीय विद्यालय को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने संबंधित विभाग से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत प्रधानाचार्य ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी से सप्ताह में एक दिन कम से कम दो घंटे के लिए एक डॉक्टर नियुक्त कराने का अनुरोध किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शीघ्र एक डॉक्टर केंद्रीय विद्यालय में नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। प्रधानाचार्य ने केंद्रीय विद्यालय ललितपुर तक जाने वाले रोड पर पुलिस पेट्रोलिंग कराये जाने का अनुरोध किया। इस पर पुलिस अधीक्षक से बात कर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था कराने की बात कही गई। बैठक में विद्यालय में पिछले शैक्षिक सत्र के कक्षा 10 के रिजल्ट पर भी चर्चा हुई। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने प्रधानाचार्य को शत-प्रतिशत रिजल्ट देने पर बधाई देते हुए उन्हें रिजल्ट की गुणवत्ता सुधारने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में डायट प्राचार्य जेपी राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह, सुनीता पंथ, अभिभावक प्रतिनिधि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, समिति के तकनीकी सदस्य अखिलेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे। उधर, बैठक उपरान्त जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने विद्यालय के खेल के मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान की समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को दिए।