{"_id":"5a2d97df4f1c1b96698b84b9","slug":"131512937439-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाफिक प्रस्ताव पास कराने में बहुमत की खलेगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाफिक प्रस्ताव पास कराने में बहुमत की खलेगी कमी
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमाफिक प्रस्ताव पास कराने में बहुमत की खलेगी कमी
ललतिपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद के चुनाव में भले ही अध्यक्ष पद हासिल करने में कामयाब मिल गई हो, लेकिन उसे बोर्ड में बहुमत नहीं मिल सका है। इसकी चिंता नेताओं के चेहरे पर साफ दिखाई देती है। पार्टी केवल सात सभासदों को ही जिता सकी है जबकि बोर्ड में निर्दलीय सभासदों की संख्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में अध्यक्ष को मनमाफिक प्रस्ताव पास कराने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
नगर पालिका परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय हो गया है। इसके साथ ही अब विकास की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। इन हालात में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पर शहर के विकास का दबाव तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन, उनके लिए शहर में कोई नया कार्य कराना आसान नहीं होगा। इसकी मुख्य वजह नवगठित बोर्ड में पार्टी का बहुमत नहीं होना है। गत माह निकाय चुनाव का बिगुल बजा तो पार्टी ने सभी छब्बीस वार्डों में उम्मीदवार उतार दिए थे। क्षेत्रीय मतदाताओं ने उन्हें अपनी कसौटी में कसा, लेकिन वह खरे नहीं उतरे। इस तरह पार्टी के अधिकतर उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। जब परिणाम आया तो पार्टी शहर के सात वार्ड ही जीत पाई। इनमें वार्ड नंबर चार गांधीनगर द्वितीय से कृष्ण कुमार, वार्ड नंबर बारह आजादपुरा तृतीय से मंजू लवली शर्मा, वार्ड नंबर तेरह घुसयाना से कुंजलता, वार्ड नंबर उन्नीस आजादपुरा द्वितीय से जगभान कुशवाहा, वार्ड नंबर बीस तालाबपुरा प्रथम से शिवानी, वार्ड नंबर पच्चीस चौबयाना से अनुराग चौबे, वार्ड नंबर छब्बीस महावीरपुरा से अनुराग जैन शैलू सभासद निर्वाचित हुए हैं। वहीं, वार्ड नंबर पांच झांसीपुरा से पूजा व वार्ड नंबर छह रामनगर से रोहित सपा के बैनरतले जीते हैं जबकि वार्ड नंबर तेइस रावतयाना प्रथम से जहीर अली रानू कांग्रेस से विजयी हुए हैं। पालिका के नवीन बोर्ड में सर्वाधिक सदस्य निर्दलीय के रूप में जीते हैं। जिससे उनकी महत्ता बढ़ गई है। भाजपा को बहुमत के करीब पहुंचने के लिए चौदह सभासदों की जरूरत है जबकि उसके पास अभी सिर्फ सात पार्षद ही हैं। यदि उन्हें निर्दलियों का समर्थन प्राप्त हो जाता है तो उनके लिए विकास कराना आसान हो जाएगा। हालांकि, किसी भी निर्दलीय सभासद ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जब बोर्ड की पहली बैठक होगी तभी धुंधली तस्वीर साफ हो पाएगी। तब तक नगरवासियों को इसके लिए इंतजार करना होगा।
पार्टी की सदस्यता लेंगे निर्दलीय सभासद
नगर पालिका परिषद के कई निर्दलीय सभासद पार्टी की सदस्यता लेने जा रहे हैं तो कुछ बाहर से समर्थन देगें। इस तरह प्रस्ताव पास कराने में किसी प्रकार की दिक्कत महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन
रामरतन कुशवाहा
सदर विधायक ललितपुर।
जनहित के कार्यों को मिलेगी तरजीह
नगर पालिका परिषद के बोर्ड में बहुमत की समस्या आड़े नहीं आएगी सभी सभासद जनहित के कार्य कराना चाहते हैं, उन्हें हम प्राथमिकता देगें तो कहीं बहुमत की कमी नहीं पड़ेगी।
रजनी साहू
नव निर्वाचित अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
नौ निर्दलीय सभासद संपर्क में
जिस दिन पार्टी के पक्ष में परिणाम आया था, उसी दिन कई निर्दलीय सभासदों ने उन्हें समर्थन देने की बात कहीं थी तो कुछ ने पार्टी में शामिल होने की इच्छा जता दी थी। ऐसे पार्षद उनके लगातार संपर्क में हैं। जनवरी माह में कई निर्दलियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।
रमेश कुमार सिंह एडवोकेट
जिलाध्यक्ष, भाजपा ललितपुर।