फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दो दिन से बिजली गुल, व्यापारियों ने मंडी में जड़ा ताला

दो दिन से बिजली गुल, व्यापारियों ने मंडी में जड़ा ताला

Sun, 15 Oct 2017 03:42 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 03:42 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से बिजली गुल, व्यापारियों ने मंडी में जड़ा ताला
दो दिन से बिजली गुल, व्यापारियों ने मंडी में जड़ा ताला
विज्ञापन

एडीएम को बताई समस्या, जुड़वाया कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
दो दिन पूर्व बिजली बिल के बकाए पर काटे गए कनेक्शन से नाराज गल्ला व्यापारियों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए गल्ला मंडी में ताला जड़ दिया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को समस्या से अवगत कराया। गल्ला मंडी में हर माह बिजली बिल के नाम पर रुपये लेने के बाद भी बिजली का कनेक्शन काटने से और सफाई व्यवस्था नहीं होने के चलते शनिवार को व्यापारियों को आक्रोश रहा। व्यापारियों ने सुबह दस बजे मंडी के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन मंडी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। मंडी प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं होने पर आधा घंटा बाद व्यापारियों ने गल्ला मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और दो घंटे तक प्रदर्शन करते हुए मंडी सड़क पर जाम लगा दिया। इसके चलते मंडी के दोनों ओर मुख्य सड़क पर एक-एक किलोमीटर तक वाहनों का जाम लग गया। दोपहर साढ़े बारह बजे व्यापारियों ने मंडी गेट खोलने के बाद एडीएम को ज्ञापन देकर मंडी में व्याप्त बिजली और सफाई की अव्यवस्थाओं से अवगत कराया और व्यवस्थाएं सुचारु कराने की मांग की। हालांकि एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह की पहल पर मंडी का बिजली कनेक्शन जोड़ दिया गया। उन्होंने मंडी में नियमित सफाई का आश्वासन भी व्यापारियों को दिया, जिसके बाद व्यापारियों ने अपना प्रदर्शन बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed