फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   123 farmers did not get connection even after depositing money

Lalitpur News: पैसा जमा करने के बाद भी 123 किसानों को नहीं मिला कनेक्शन

Tue, 05 Nov 2024 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
123 farmers did not get connection even after depositing money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नलकूप कनेक्शन का पैसा जमा करने के बाद भी 123 किसानों को पूरा सामान नहीं मिल पाया। अब रबी की फसलों की बुआई का समय आ गया है। किसानों को सिंचाई की चिंता सता रही है। अधिकारियों का कहना है कि खंभा व लाइन उपलब्ध है। जल्द ही ट्रांसफार्मर भी मिल जाएगा।
नलकूप कनेक्शन के लिए किसानों को विद्युत विभाग में आवेदन करना होता है। इसके बाद सर्वे में लाइन की दूरी, खंभों की संख्या, ट्रांसफार्मर आदि सामग्री की आवश्यकता के आधार पर एस्टीमेट तैयार किया जाता है। इस धनराशि को किसानों को विभाग में जमा करना होता है। इसके बाद किसानों को नलकूप कनेक्शन की सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

यहां 335 किसानों ने नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। एस्टीमेट के आधार पर निर्धारित धनराशि किसानों ने जमा कर दी है। लेकिन, चार माह बाद भी किसानों को कनेक्शन की सामग्री नहीं मिल पाई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 335 किसानों के सापेक्ष 212 किसानों को ही सामग्री दी गई है। शेष किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पैसा जुलाई में जमा कर दिया था। अब तक पूरी सामग्री नहीं मिल पाई है। विभाग ने खंभा व तार उपलब्ध करा दिए हैं। ट्रांसफार्मर न मिलने से ट्यूबवेल का कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। अब रबी की बुआई का सीजन चल रहा है। नहरों में पानी भी छाेड़ दिया गया है। खेत में पलेवा करने में देरी हो रही है। बुआई भी पिछड़ जाएगी। इससे पैदावार पर भी फर्क पड़ेगा।

100 में बदले गए ट्रांसफार्मर :
रबी फसलों की सिंचाई के लिए 100 किसानों ने ट्रांसफार्मरों के खराब होने की शिकायत की थी। अब तक विभाग ने 70 ट्रांसफार्मर बदल दिए हैं। अवर अभियंता विनय कुमार ने बताया कि शेष 30 ट्रांसफार्मरों की शिकायतों को जल्द दूर कर बदल दिया जाएगा।

---
अक्तूबर में अधिक आवेदन आने से दिक्कत हुई है। किसानों को लाइन व खंभा पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है। अब तेजी से वितरण शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में सभी को ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
- एसएस सोनकर, अधिशासी अभियंता, स्टोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed