फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   साइकिल, हाथ ठेला पर बर्तन रखकर भर रहे पानी

साइकिल, हाथ ठेला पर बर्तन रखकर भर रहे पानी

Fri, 03 May 2019 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
साइकिल, हाथ ठेला पर बर्तन रखकर भर रहे पानी
साइकिल, हाथ ठेला पर बर्तन रखकर ला रहे पानी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में पेयजल की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि पाइप लाइन की 15-20 मिनट की जलापूर्ति लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रही है। वे आधा किलोमीटर की दूरी पर लगे हैंडपंप से साइकिल और हाथ ठेला पर बर्तन रखकर पानी जुटा रहे हैं। इससे उनका दिन का चैन और रात का आराम छिन गया है।
लंबे समय से शहर में पेयजल की समस्या बनी हुई है। लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन ही लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाया था। इसके बाद से जलापूर्ति के समय में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। बमुश्किल 15-20 मिनट ही पानी आ रहा है। इससे मोहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा, रैदासपुरा, सरदारपुरा, बजरिया, श्रद्धानंदपुरा में पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह की आपूर्ति हुई, लेकिन फिर यही हाल बना रहा। लोगों को नहाने और कपड़े धोने के लिए पानी हैंडपंप से जुटाना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला रैदासपुरा की महिलाएं आधा किलोमीटर दूर पर मोहल्ला बड़ापुरा के मंदिर परिसर में लगे नल से पानी भरने गईं। कई महिलाएं साइकिल पर कुप्पा बांधकर पानी लाईं। यही हाल श्रद्धानंदपुरा का है। यहां रहने वाले लोग मोहल्ला चौबयाना में लगे हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। कुछ लोग हाथ ठेला में बर्तन रखकर हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। अन्य मोहल्लों में भी समस्या कम नहीं है। उधर, ललितपुर रेलवे स्टेशन पर स्टैंड पोस्ट का पानी बर्बाद हो रहा है। उधर, वार्ड 26 के सभासद अनुराग जैन ‘शैलू’ ने डीएम मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड में मोहल्ला महावीरपुरा, रावरपुरा, सरदारपुरा, मऊठाना और लकड़यापुरा में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण हैंडपंपों पर भीड़ लग रही है, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है। उन्होंने जल संस्थान के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले में आसपास हैंडपंप नहीं है जिससे मोहल्ला चौबयाना में पानी भरने आते हैं। रोजाना हाथ ठेला पर बर्तन रखकर पानी भर रहे हैं।
- शहजाद

एक साल से गली में नल नहीं आए हैं। कोई समस्या को सुनने वाला नहीं है। यहां-वहां से पानी जुटाकर काम चला रहे हैं। पानी की बहुत बड़ी परेशानी है।
- शाहजहां

मोहल्ले के कई घरों में एक सप्ताह से नल नहीं आए हैं। जिन घरों में आ भी रहे हैं, उनमें दस से पंद्रह मिनट की जलापूर्ति हो रही है। इससे समस्या का हल नहीं हो रहा है।

- राजीव कुमार जैन

बिजली पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है। इस कारण पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं। सुबह से बिजली नहीं आ रही है। जल संस्थान में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
- प्रवीण कुमार यादव, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed