फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   धर्म: महरौनी

धर्म: महरौनी

Tue, 04 Sep 2018 02:06 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
धर्म: महरौनी
15 दिवसीय रामलीला महोत्सव की रूपरेखा तय
विज्ञापन

रामलीला के शृंगार कक्ष मे हुआ बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी। श्रीरामयश कीर्तन मंडली महरौनी की एक बैठक रविवार शाम रामलीला शृंगार भवन में समिति के संरक्षक पं. सुखनंदन तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें इस वर्ष रामलीला महोत्सव का आयोजन में लीला मंचन को भव्य व सफल बनाने के लिए आवश्यक रूपरेखा तय की गई और अनेक महात्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। विगत 80 वर्षों से नगर में आयोजित परंपरागत रामलीला मंचन को सफल बनाने के लिए इस वर्ष की तैयारियों को लेकर पात्र चयन पर विशेष ध्यान दिया गया है। तो वही कलाकारों ने अपने अभिनय संवादों की झलकियां भी प्रस्तुत की और सर्वसम्मति से कुछ अहम किरदारों को निभाने के लिये नये कलाकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही लीला मंचन के दौरान नयी साज सज्जा व नये परदो नये सेट लगाने और मंचन के दौरान प्रांगण में अनुशासन व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही महोत्सव में प्रतिदिन ठीक आठ बजे श्री हनुमान चालीसा पाठ और कोरस वंदना के साथ लीला प्रारंभ करने की बात पर जोर दिया गया । मंडली के निर्देशक कवि संजय पांडेय (भारत) एवं स्टेज मैनेजर कुलदीप खरे एडवोकेट ने बैठक में कहा कि हमारे नगर का यह लीलामंचन क्षेत्र ही नही अपितु दूरस्त में भी विख्यात है। जिसके लिये हमारी मंडली के सभी समर्पित कलाकार, ऊर्जावान मंडल और मंडली के सभी सहयोगी बधाई के पात्र हैं। लीला के प्रदर्शन को और अधिक बेहतर बनाने हेतु सभी जन कृत संकल्पित हैं। और तन मन धन से पंद्रह दिवसीय इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने को लेकर उत्साहित हैं।बैठक में सभी कलाकारों को नियमित रिहर्सल में समय से उपस्थित रहने की अपील के साथ तैयारियों को गति देने की बात पर लंबी चर्चा हुई।इस अवसर पर मंडली के संरक्षक मंडल से पं. अशोक रिछारिया, रामेश्वर रिछारिया, हास्य सम्राट भागचंद जैन सिलौनिया, बाबूलाल नायक,आशाराम तिवारी, कृष्णस्वरूप पटैरिया, व्यास मुकेश नायक, अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजावत, जानकी पेन्टर, भगवत भौंडेले, हृदयेश गोस्वामी, रामू तिवारी, शैलेन्द्र नायक, हरिहर मोहन तिवारी, आनंद त्रिपाठी, राजू पेण्टर, अमित नायक, सोनू पाठक, राघवेन्द्र राय भर्ता, सौरभ राजा, पवन तिवारी, विनोद कुशवाहा, दिनेश राय, विक्रम राय, मोना तिवारी, रजनीश रिछारिया, राजू सेन, दिनेश सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, कल्लू राजा, सत्येन्द्र पालीबाल, आशू तिवारी, प्रखर मिश्रा, दिव्यांश खरे, राजदीप खरे, विनीत पुरोहित, हर्ष तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed