फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मौसम में आई आद्रता से पशुओं में बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा

मौसम में आई आद्रता से पशुओं में बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा

Wed, 25 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मौसम में आई आद्रता से पशुओं में बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा
मौसम में आई आर्द्रता से पशुओं में बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा
विज्ञापन

ललितपुर। मौसम में आई आर्द्रता, जलभराव व कीचड़ की समस्या से पशुओं में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। यह मौसम हानिकारक बेक्टेरिया, फंगस व विषाणुओं के फैलने के लिए अनुकूल होता है। इस स्थिति में पालतू पशुओं जैसे-गाय, भैस, पड़वा, भेड़ व बकरी आदि जीवाणुओं व फंगस के आक्रमण का शिकार हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए पशु चिकित्सकों ने किसानों को सलाह दी है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके शाक्य ने बताया कि किसानों को अपने पालतू पशुओं को साफ चारा और पानी देना अति आवश्यक हो जाता है। इसमें थोड़ी सी असावधानी से हमारे पशु बीमारी का शिकार हो सकते हैं। विभाग द्वारा बीमारियों से रोकथाम के लिए निशुल्क टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। इस समय सबसे घातक बीमारी गलाघोटू होने की संभावना ज्यादा होती है। हमारे पशु चिकित्सक व अन्य स्टाफ घर-घर जाकर टीकाकरण का कार्य कर रहे हैं। सभी पशुपालक अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य करा लें। ऐसे पशु जिनकी उम्र 4 माह से कम हो या ऐसे गर्भित मादा पशु जो आठ माह से अधिक के गर्भित हो, उन्हें टीका नहीं लगाया जाएगा। यदि अभी तक कोई कर्मचारी टीकाकरण करने न पहुंचा हो तो निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करके टीकाकरण करवा लें। यदि पशु में बीमारी होने की संभावना लग रही हो तो तुरंत अपने निकटतम पशुचिकित्सालय से अवश्य संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed