फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   युवा: पहले ही दिन 1,272 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

युवा: पहले ही दिन 1,272 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

Wed, 07 Feb 2018 03:04 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
युवा: पहले ही दिन 1,272 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान
पहले ही दिन 1,272 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान
विज्ञापन

ललितपुर।
यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई है, प्रथम पाली में हाईस्कूल हाईस्कूल की गृह विज्ञान व इंटरमीडिएट की हिंदी साहित्य विषय की परीक्षा और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के ही पहले दिन कुल 1,272 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया है और हाईस्कूल के हाईस्कूल के 7,518 और इंटरमीडिएट के कुल 13,611 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी है। वहीं, परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
मंगलवार से यूपी बोर्ड परीक्षा के महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। प्रथम पाली का आयोजन सुबह साढ़े सात बजे से पौने ग्यारह बजे तक किया गया। इस पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट की साहित्य हिंदी की परीक्षा थी। परीक्षार्थियों ने सुबह से पढ़ने वाली सर्दी के बीच नहाकर अपने माता-पिता व घर के बड़ों का और भगवान का आशीर्वाद लेकर परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे। हाईस्कूल की गृहविज्ञान के कुल 8,036 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 7,518 ने परीक्षा दी और 518 अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट की साहित्य हिंदी के कुल 10,194 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 9,562 ने परीक्षा दी और 632 अनुपस्थित रहे। वहीं, दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक आयोजित द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 4,049 परीक्षार्थियों ने परंीक्षा दी और 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों ही पालियों में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार समेत चारों सचल दल क्षेत्र में बराबर भ्रमण करता रहा और केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी तरह जोलन मजिस्ट्रेटों व अन्य अधिकारियों के द्वारा भी केंद्रों का औचक निरीक्षक किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की गई है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वारा पर चैकिंग के बीच से गुजरना पड़ा और सुरक्षा के लिए केंद्रों पर पुरुष व महिला पुरुष कर्मी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जमीन पर बैठक परीक्षा दे रहे थे परीक्षार्थी
जिला मुख्यालय पर स्थित परीक्षा केंद्र पीएन इंटर कॉलेज परीक्षार्थियों को फर्नीचर के अभाव में जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है। जब डीएम मानवेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तो यहां पर दो कक्षों और एक बरामदे में परीक्षार्थी फर्श पर बैठकर परीक्षा देते हुए मिले। इस पर जिलाधिकारी ने आगामी परीक्षाओं के दिन पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए और उन्होंने प्रधानाचार्य कक्ष में लगे केंद्रीयकृत सीसीटीवी मॉनीटर में एक साथ सभी कक्षों में परीक्षा संचालन की स्थिति का निरीक्षण किया। इससे पूर्व में जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर का दौरा किया। इस दौरान डीएम ने प्रत्येक कक्ष में जाकर संचालित परीक्षा का अवलोकन किया। केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने परीक्षा में उपस्थित व अनुपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी दी। इसी क्रम में डीएम ने दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज अजीतापुरा और एसडीएस कान्वेंट स्कूल, हिन्दी मीडियम विद्यालय का निरीक्षण किया। एसडीएस स्कूल में तैनात इंसपेक्टर अनुज सिंह गंगवार ड्यूटी पर उपस्थित मिले। लेकिन कांस्टेबल अजय पाल,कांस्टेबल जयनारायण तथा कांस्टेबल किरन बेदी अनुपस्थित पाई गई। उन्होंने तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने मां शारदा बालिका इंटर कॉलेज आजादपुरा का निरीक्षण किया। यहां पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में मंडी सचिव की तैनाती की गई थी, जो ड्यूटी पर अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया है। द्वितीय पाली में जिलाधिकारी ने तहसील महरौनी तथा मड़ावरा के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज, मड़ावरा, सरस्वती मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, मड़ावरा, दीवान प्रताप सिंह इंटर कॉलेज, सैदपुर तथा डॉ. रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज, सजनाम तिराहा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से शासन द्वारा नकलविहीन परीक्षा कराये जाने के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी को भी निर्देशित किया कि वे लगातार भ्रमण में रहें और नकल की कोई सूचना पाये जाने पर कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed