फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   चुनाव में किए गए वादों को पूरा करे प्रदेश सरकार

चुनाव में किए गए वादों को पूरा करे प्रदेश सरकार

Mon, 04 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में किए गए वादों को पूरा करे प्रदेश सरकार
चुनाव में किए गए वादों को पूरा करे प्रदेश सरकार
विज्ञापन

ललितपुर। किसान मित्र एसोसिएशन ने चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर रविवार को कंपनीबाग में बैठक आयाजित की। इसमें किसान मित्र के जिलाध्यक्ष बलराम सिंह लोधी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। विधानसभा चुनाव के दौरान संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह व केशव प्रसाद ने वादा किया था कि हमारी सरकार बनती है तो 52 हजार किसान मित्रों को बहाल कर दूंगा। जो सरकार बनने के बाद अब तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की है कि किसान मित्रों को बहाल किया जाए। इससे किसान मित्रों को रोजगार मिल सके। साथ ही किसानों की आय दो गुनी हो जाएगी। किसान मित्र शासन की योजनाओं को किसान तक पहुंचाते हैं। संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी योजनाओं को केवल कागजों में ही पूरा करते हैं। जिनका कोई कार्य जमीन पर नहीं दिखता है। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार तमाम इंतजाम कर रही है। लेकिन, असर नहीं दिख रहा है। किसान मित्र एसोसिएशन ने बहाल करने की मांग की है। इस दौरान उपाध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह, महामंत्री बृजलाल, राजीव यादव, पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, काशीराम, सूरज सिंह, रामनरेश, रामपाल, राजकिशोर, जगदीश सिंह, आनंद कुमार, रामबक्स पाल, देवेंद्र सिंह, कैलाश, हजारी लाल, सरमन लाल, बाबूलाल, परशुराम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed