फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दावेदारों को खटक रहा पालिका में फैला भ्रष्टाचार

दावेदारों को खटक रहा पालिका में फैला भ्रष्टाचार

Sat, 28 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
दावेदारों को खटक रहा पालिका में फैला भ्रष्टाचार
दावेदारों को खटक रहा पालिका में फैला भ्रष्टाचार
विज्ञापन

जनता ने मौका दिया तो बदल देंगे नगर की तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर दावा ठोक रही महिला दावेदारों के पास भले ही राजनीतिक अनुभव न हो, लेकिन वह नगर के विकास का एजेंडा लेकर चल रही हैं। लगभग सभी दावेदारों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने की इच्छा जाहिर जताई है। यही नहीं, उन्होंने पालिका के कार्यों में स्वयं निर्णय लेने का दावा किया है।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए अनेक महिलाओं ने अपनी दावेदारी ठोकी है। कई महिलाएं निर्दलीय तो कई राजनीतिक दलों से टिकट मांग रही हैं। इनमें से अधिकांश महिलाओं के पास राजनीति का बिल्कुल भी अनुभव नहीं है, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी सच्चाई जानने के लिए कुछ दावेदारों से बातचीत की।
विज्ञापन


फोटो- 03
कैप्सन- सपना जैन
पति का लेगी सपोर्ट लेकिन निर्णय होगा हमारा
एक राजनीतिक दल से दावेदारी कर रही सपना जैन का कहना है कि राजनीति में भले ही सक्रियता नहीं रही है। लेकिन उनके पास सामाजिक कार्यों का अनुभव है। मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी लेतीं हैं। निकाय चुनाव में जनता ने उन्हें अवसर प्रदान किया तो नगर पालिका परिषद के कामकाज में पारदर्शिता लाएंगे। स्कूलों में उच्चतम व्यवस्था की जाएगी, साथ ही सड़कों को गड्ढामुक्त बनाया जाएगा। पति का सपोर्ट तो लेंगी लेकिन निर्णय उनका ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 04
कैप्सन- अरुण शर्मा
परिजनों से सीखे राजनीति के गुर
एक पार्टी से दावेदारी ठोक रही अरुण शर्मा का कहना है कि उनका परिवार में पहले से राजनीतिक माहौल है। राजनीति में दादा सक्रिय रहे। वर्तमान में चाचा व उनके पति राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होते हैं, इसलिए घर में राजनीति की चर्चा होती रहती है। जिससे सीखने का प्रयास किया है। नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार को मिटाया जाएगा, साथ ही जन समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।

फोटो- 05
कैप्सन- अलका जैन
नगर पालिका की करेंगे हेल्पलाइन स्थापित
निर्दलीय उम्मीदवार अलका जैन का कहना है कि चुनाव में उतरने का पहले ही मन बना लिया था। वर्तमान में वह महिला सेवा संघ में सक्रिय हैं। चेयरमैन का पद संभालने में उन्हें कोई कठिनाई नहीं आएगी। जनता आशीर्वाद प्रदान करती है तो सबसे पहले नगर पालिका हैल्प लाइन स्थापित की जाएगी। पालिका के कामकाज को आनलाइन किया जाएगा। जिससे कोई भ्रष्टाचार करने की सोच भी नहीं पाएगा।


फोटो-06
कैप्सन- भारती तिवारी
पीएम और सीएम की मंशा पर उतरेंगे खरे
एक राजनीतिक दल से टिकट का दावा कर रही भारती तिवारी का कहना है कि विद्यार्थी जीवन में एनएसएस कैंप के माध्यम से सामाजिक कार्यों को करने का अवसर मिला है। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। पीएम मोदी और सीएम योगी की मंशा को ध्यान में रखकर पालिका के कामों को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे नगर में विकास की नई तस्वीर उभरकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed