{"_id":"59f0e5024f1c1bd9798b8525","slug":"121508959490-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास पंजीयन को 76 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास पंजीयन को 76 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल विकास पंजीयन को 76 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर
कौशल विकास कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने को समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जनपद में कौशल विकास मिशन के तहत निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत 76 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर कौशल विकास के लिए युवाओं का कौशल पंजीयन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन लखनऊ, मिशन निदेशक के निर्देश पर जनपद में संचालित निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक अहवर अली को ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार मिशन अंत्योदय कार्यक्रम के अंतर्गत अगले माह एक से 30 नवंबर तक जनपद की चयनित 76 ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर 14 से 35 आयुवर्ग के पात्र और इच्छुक युवाओं का कौशल पंजीयन वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से कराने के लिए निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत संचालित प्रशिक्षण केंद्र ऋषि राज इंटर कॉलेज के प्रबंधक आशाराम राजपूत को उनके यहां इलेक्ट्रिानिक एवं हार्डवेयर तथा एग्रीकल्चर ट्रेडों में प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से लाभान्वित करने को निर्देशित किया। इसमें उन्हें स्वरोजगार स्थापित कराने हेतु राष्ट्रीयकृत/ग्रामीण बैंकों के माध्यम से एक लाख से 25 लाख रुपये तक की योजना लागत के उद्योगों की स्थापना हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिला समन्वयक द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों के केंद्र प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण केंद्र पर नवीनतम गाइड लाइंस के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन करे एवं अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षित लाभार्थियों को दीर्घकालिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर जिला काउंसलर कम एमआईएस मैनेजर प्रदीप शर्मा, डॉन बास्को टेक्निकल सोसायटी से अनिल कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड से विनय तिवारी, आईसेक्ट से प्रियंका साहू, जीवन ज्योति शिक्षा एवं जनकल्याण समिति से नवेंद्र कौशिक, ऋषि राज इण्टर कॉलेज से एआर राजपूत, एस सोलोमन, क्विज कार्प लिमिटेड से अहवार अली आदि उपस्थित रहें।