फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   121 differently will abled

121 दिव्यांगों को मिलेंगे सहायक उपकरण

Wed, 22 Jan 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
121 differently will abled
निशुल्क नेत्र शिविर में मौजूद विधायक रामरतन कुशवाहा व अन्य - फोटो : LALITPUR
महरौनी। श्री दिगम्बर जैन अजित नाथ मंदिर आचार्य विद्यासागर सभागार महरौनी में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और तरुणमित्र परिषद के सहयोग से नि:शुल्क दिव्यांग कैंप का आयोजन हुआ। इसमें सहायक उपकरण के लिए 121 दिव्यांगों की जांच की गई, साथ ही श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र उपलब्ध कराने हेतु चयन किया गया। 10 फरवरी को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्व अनीता जैन की स्मृति में लगाए गए कैंप का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को यह महसूस नहीं करना चाहिए कि वह किसी भी कार्य को करने के लिए दूसरों की अपेक्षा अक्षम है। उसे हमेशा अपने आप को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रखना चाहिए, क्योंकि दिव्यांगजनों की इच्छाशक्ति सामान्य व्यक्ति की तुलना में अत्यधिक सुदृढ़ होती है।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने कहा कि जनपद के दिव्यांगजनों के लिए समय-समय पर विभाग द्वारा इस प्रकार के कैंपों का आयोजन कराया जाता रहा है, जिसमें स्वयंसेवी सस्थाओं द्वारा भी सहयोग किया जाता है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महरौनी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। डा. रेशम राठौर दिल्ली और डा. अमित दिल्ली ने दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण मित्र परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि कैंप में 121 दिव्यांगो को 175 सहायक उपकरण, जिसमें कृत्रिम हाथ, पैर, ऑर्थोशूज, पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, बैसाखियां प्रदान करने हेतु नाप लिया, साथ ही श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र उपलब्ध कराने हेतु चयन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगों को तिपहिया साइकिल व बैसाखियां उपलब्ध कराने हेतु भी पंजीकरण किया गया। अगला दिव्यांग कैंप एक मार्च को तालबेहट में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन समाज महरौनी के संयोजक अरविंद जैन व समाजसेवी समकित जैन ने सहयोग दिया। परिषद के सहसचिव राकेश जैन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेश बाबू जैन, जैन समाज के अध्यक्ष कोमल चंद जैन, प्रमोद सिंघई, कैलाश चंद्र ,प्रवीण सिंघई, निशांत जैन, देवेंद्र कुमार, सतेंन्द्र (डब्बू), समकित जैन, सामंत भायजी, धीरेंद्र सिंघई, अनिल जैन, लक्ष्मी कांत वर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed