फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   12 theft cases in one month, zero FIR

एक माह में एक दर्जन चोरियां, मुकदमा एक भी नहीं

Tue, 15 Dec 2020 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
12 theft cases in one month, zero FIR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बीते एक माह में एक दर्जन से अधिक चोरियां हुई हैं, लेकिन अब तक न तो पुलिस विभाग द्वारा इन मामलों में कोई मुकदमा ही दर्ज हुआ है और न ही चोरियों पर ही अंकुश लग सका है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बीते एक माह में चोरों में खूब धमाचौकड़ी मचाई। दीपावली पर्व के दौरान 14 नवंबर की रात को चोरों ने नई बस्ती क्षेत्र में चंडी मंदिर के पीछे गली में एक ही रात में एक साथ छह घरों को निशाना बनाकर चोरियां की थी। जिसमें अवंतीबाई स्कूल के पास देव सिंह के मकान से लाखों के सोने चांदी के जेवरात व पचास हजार रुपये चोरी हुए थे। जबकि दूसरी घटना में चंडी मंदिर के पीछे निवासी संगीता पत्नी रामकुमार वाल्मीकि के घर से पांच हजार नकद व सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। तीसरी घटना में गांधी नगर निवासी अवंतीबाई निवासी उदय पुत्र काशीराम रजक के मकान के ताले तोड़कर अलमारी से कीमती जेवरात चोरी किए गए थे। वहीं अवंतीबाई स्कूल के पास निवासी राहुल साहू पुत्र मुन्नालाल के मकान का ताला तोड़कर दस हजार रुपये नकद और सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। पांचवीं घटना में चंडी मंदिर के पीछे निवासी रघुवीर तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी जब परिवार सहित गांव गए थे तो घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व दस हजार रुपये चोरी चले गए। वहीं छठवीं घटना में नई बस्ती चंडी मंदिर के पीछे निवासी सुधेश कुमार चतुर्वेदी के मकान से चार उड़द की बोरियां चोर ले गए।
विज्ञापन

पीड़ितों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए लेकिन अबतक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई
सभी ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने को शिकायत पत्र दिए, लेकिन अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। वहीं इसके दो दिन बाद ही 15 नबंवर की रात को चंडी मंदिर निवासी लेखपाल डा.रवि पंथ के सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मकान के ताले तोड़कर कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर सोने चांदी के कीमती जेवरात व पंद्रह हजार रुपये नकदी चोरी की थी। इससे पूर्व 11 नवंबर की रात को नई बस्ती में ही फूलबाई साहू के मकान का ताला तोड़कर पंद्रह हजार रुपये नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। इसी प्रकार 25 नवंबर को मोहल्ला रामनगर में एक बैंक कर्मी के किराए के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चोरी कर लिया था। इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के ही शहर बीच सावरकर चौराहा पर एक दिसंबर की रात में चोरों ने दुकान के ताले काटकर डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए थे। इस मामले में भी पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन अब तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया जा सका है। वहीं धार्मिक स्थल सदनशाह की दरगाह पर भी एक तिजोरी की जंजीर काटकर चोर ले गए थे। तिजोरी में दस हजार रुपये रखे थे। अब बीते रोज 13 दिसंबर की रात को ग्राम बिरारी में भी अज्ञात चोरों ने एक मकान में ताले तोड़कर सोने चांदी के कीमती जेवरात व तीस हजार रुपये की नकदी चोरी की है। इस मामले में भी पुलिस की कार्रवाई सिर्फ जांच तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पूरी जांच कराने के बाद खुलासा किया जाएगा
चोरियों पर रोक के लिए प्लानिंग के तहत गश्त बढ़ाई जाएगी और जहां भी चोरियां हुई हैं, वहां की पूरी जांच कराने के बाद खुलासा किया जाएगा। पूर्व में हुई चोरियों के समय मैं यहां नहीं था। वर्तमान में जो भी चोरियां होंगी उनमें मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed