फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   12 teacher or 3 sikcha mitr me gairhajir, vetan roka

12 शिक्षक और तीन शिक्षामित्र मिले गैरहाजिर

Wed, 12 Aug 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
12 teacher or 3 sikcha mitr me gairhajir, vetan roka
बीएसए ने जिले के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। - फोटो : ???? ?????
12शिक्षक और 3 शिक्षामित्र मिले गैरहाजिर, वेतन रोका
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड जखौरा, बिरधा एवं मड़ावरा में संचालित प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया।
बीएसए रामप्रवेश ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खडेरा में सहायक अध्यापिका भारती शर्मा, तहमीना, अनुदेशक वंदना, नेहा नामदेव एवं ज्योति अनुपस्थित पाई गई। संविलियन प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालय पटउआ (बिरधा) में सुरभि जैन सअ, उप्रावि में कार्यरत इंचार्ज प्रअ सरोज जैन, पुष्पा देवी, सअ ज्योत्सना एवं शिक्षा मित्र शिवदयाल व अनुदेशक सुषमा राठौर अनुपस्थित रहे। इस पर उन्होंने सुरभि जैन इंप्रअ सरोज जैन, पुष्पा देवी, सअ ज्योत्सना एवं शिक्षा मित्र शिवदयाल व अनुदेशक सुषमा राठौर का माह अगस्त 2020 का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया, साथ ही उनसे स्पष्टीकरण तलब कर लिया। उप्रावि बंगरिया (बिरधा) में वंदना श्रीवास इंप्रअ 10 व 11 अगस्त को अनुपस्थित मिलीं। अनुदेशिका अमृता कुशवाहा एवं प्रमोद कुमार अनुदेशक बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। साथ ही वंदना श्रीवास का माह अगस्त का अग्रिम आदेशों तक वेतन अवरुद्ध कर दिया।
वहीं, अनुदेशक अमृता कुशवाहा एवं प्रमोद कुमार अनुदेशक का अनुपस्थित दिवस का मानदेय काट दिया। प्रावि बंगरिया (बिरधा) में प्रअ पूनम साहू, मनाली जैन सअ अनुपस्थित रही। शिखा रानी सअ का उपस्थिति पंजिका में आकस्मिक अवकाश अंकित था लेकिन शिक्षामित्र से पूछने पर बिना तिथि का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, इससे स्पष्ट होता है कि उक्त अध्यापिका द्वारा बिना अवकाश स्वीकृति के विद्यालय से अनुपस्थित रहतीं हैं। प्रअ पूनम साहू, मनाली जैन सअ तथा शिखा रानी सअ का माह अगस्त 2020 का अग्रिम आदेशों तक वेतन अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन

स्टाफ भी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिला
प्रावि बैटना (बिरधा) में शिक्षा मित्र अरूण कुमारी अनुपस्थित पाई गईं। प्रावि उमरिया (बिरधा) में नम्रता पाराशर एवं मनोज श्रीवास अनुपस्थित रहे। वहीं, सअ मंजेष भास्कर ने शिक्षामित्र नम्रता पाराशर एवं मनोज श्रीवास का बिना स्वीकृति के उपस्थिति पंजिका में आकस्मिक अवकाश को अंकित किया गया। स्टाफ भी बिना किसी सूचना एवं बिना स्वीकृति के विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। इस पर बीएसए ने घोर लापरवाही करने को दृष्टिगत रखते हुए मंजेष भास्कर को वर्ष 2020-21 में प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई, साथ ही शिक्षामित्र नम्रता पाराशर एवं मनोज श्रीवास का अनुपस्थित दिवस का मानदेय काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाते-आते विद्यालय में लटका रहा ताला
प्रावि बमरौला (बिरधा) निरीक्षण के समय पूर्णत: बंद पाया गया। लौटते समय भी विद्यालय बंद मिला। इस पर उन्होंने स्टाफ का माह अगस्त 2020 का अग्रिम आदेशों तक वेतन अवरुद्ध कर दिया। उप्रावि उमरिया (बिरधा) बंद पाया गया। इस पर विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ का माह अगस्त 2020 का अग्रिम आदेशों तक वेतन/मानदेय अवरुद्ध कर दिया, साथ ही अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया। प्रावि बम्हौरी सिंदवाहा (बिरधा) में शिक्षामित्र लक्ष्मी सेन अनुपस्थित रही।
प्रावि गौना-2 (मडावरा) की उपस्थिति पंजिका पर प्रअ अनामिका जैन, शुभम जैन, मोहित अग्रवाल, मयंक बबेले सअ एवं शिक्षामित्र हीरालाल का आकस्मिक अवकाश अंकित था, जो कि किसी सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया था। इस पर प्रअ अनामिका जैन, शुभम जैन, मयंक बबेले एवं शिक्षामित्र हीरालाल का अनुपस्थित दिवस का वेतन/मानदेय अवरुद्ध कर दिया, साथ ही अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया।

प्रावि गौना-1 (मडावरा) में विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ अनुपस्थित पाया गया। इस पर विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ का माह अगस्त 2020 का अग्रिम आदेशों तक वेतन/मानदेय अवरुद्ध कर दिया। उप्रावि गौना (मडावरा) में निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत अनुदेशक शरद कुमार उपस्थित थे जबकि प्रअ रचना नामदेव विद्यालय के कार्य हेतु नाराहट जाना बताया गया। उप्रावि बिरधा में कार्यरत अनुदेशक दिव्या रिछारिया का अग्रिम आदेशों तक मानदेय अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed