फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   116 couple marriage taken seven round

सात फेरे लेकर एक सौ सोलह जोड़े बंधे दाम्पत्य सत्र में

Fri, 13 Dec 2019 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
116 couple marriage taken seven  round
ललितपुर। जेटीसी ग्राउंड पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत 116 जोड़ों ने सात फेरे लेकर नए दांपत्य जीवन की शुरुआत की। अतिथियों ने वर- वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें गृहस्थी का सामान भेंट किया।समाज कल्याण विभाग व नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित विवाह समारोह में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करने के लिए पूर्ण रुप से तत्पर है। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि गरीब की पुत्री की शादी ऐसी भव्यता से होना गौरव की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रदेश के गरीब व्यक्ति अपनी पुत्रियों का विवाह भव्यता के साथ प्रशासन की उपस्थिति में करा सकते हैं। जनपदवासियों को इस योजना का लाभ लेना चाहिए। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम वेग ने कहा कि योजना में गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी का संपूर्ण खर्च सरकार उठाती है। सभी जोड़ों के सुखी, सम्पन्न वैवाहिक जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रुप से तत्पर है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की वार्षिक आय दो लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। वर की आयु 21 तथा वधु की आयु 18 वर्ष से कम न हो। योजना के तहत 35 हजार रुपये लड़की के खाते में तथा दस हजार रुपये की धनराशि से गृहस्थी का सामान दिया जाता है। गृहस्थी के सामान में एक जोड़ी चांदी की पायल, चार चांदी की बिछिया, मोबाइल, श्रंगार किट, बर्तन, कुकर, टंकी तथा वर-वधु के कपड़े शामिल हैं। छह हजार रुपये कार्यक्रम में प्रतिभागी एवं आगन्तुकों को भोजन इत्यादि की व्यवस्था पर खर्च किया जाता है। इस प्रकार एक जोड़े पर 51 हजार रुपये सरकार खर्च करती है। समारोह में विकासखंड बिरधा के 23, मड़ावरा के 13, तालबेहट के 11, जखौरा के 16, बार के 13, महरौनी के 15, नगर पालिका परिषद के 23, नगर पंचायत महरौनी के दो जोड़ों का विवाह हुआ है। मुस्लिम जोड़े का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ा गया। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर राजा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ संजय कुमार मिश्र, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मावठ की बारिश ने समारोह में खलल डाल दिया। पंडाल से पानी कार्यक्रम स्थल पर रिसाव हो गया। इससे पंडाल के नीचे चटाई व गद्दे गीले हो गए। इस वजह से जगह-जगह कीचड़ की समस्या हो गई। इस दौरान विवाह समारोह में शामिल होने आए महिला- पुरुषों को परेशानी उठानी पड़ी।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में बारिश से हुआ कीचड़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में बारिश से हुआ कीचड़- फोटो : LALITPUR

सामूहिक विवाह सम्मेलन में जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

सामूहिक विवाह सम्मेलन में जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed