फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को मिलेगा प्रवेश

अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को मिलेगा प्रवेश

Sat, 04 May 2019 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को मिलेगा प्रवेश
378 बच्चों को मिलेगा निजी स्कूलों में प्रवेश
विज्ञापन


ललितपुर। नि:शुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत चयनित बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त में प्रवेश दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर 378 बच्चों का चयन हुआ है।
स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होते ही प्रवेश की प्रक्रिया अपनाई जाने लगी है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई है। बीते दिनों शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान 539 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 144 आवेदन कमियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। बाकी बचे आवेदनों में से चयन के लिए लाटरी की प्रक्रिया अपनाई गई। शहरी क्षेत्र में 282, महरौनी में 35, तालबेहट में 10 और पाली में 2 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए। ग्रामीण क्षेत्र में कुल 75 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 26 आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए। बाकी 49 बच्चों को ग्रामीण क्षेत्र के चयनित निजी स्कूल आवंटित किए गए।
विज्ञापन

उधर, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह का कहना है कि चयनित बच्चों को आवंटित स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने स्कूल के प्रधानाध्यापकों से शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कहा है। साथ ही बच्चों के अभिभावक से कहा है कि बैंक खाते उपलब्ध करा दें, ताकि उनके बैंक खाते में ड्रेस व पुस्तकों की धनराशि भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed