{"_id":"5cc8a320bdec2207514f1c80","slug":"11556652832-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद अब ठोके जा रहे जीत के दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद अब ठोके जा रहे जीत के दावे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के बाद किए जा रहे जीत के दावे
ललितपुर। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में झांसी- संसदीय सीट पर हुए मतदान के बाद पार्टी के पदाधिकारी अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होने को जीत का बड़ा आधार बता रहे हैं। कांग्रेस के पदाधिकारियों का दावा है कि मतदाताओं ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के 72 हजार रुपये सालाना रुपये की स्कीम को पसंद किया गया है। सपा और बसपा पदाधिकारियों का कहना है कि गठबंधन प्रत्याशी की सरलता को मतदाताओं ने हाथोंहाथ लिया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा की जीत का दावा कर रहा हैं । मतदाताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के सपनों के भारत, पार्टी की नीति, योजनाओं को पसंद किया है, जो मतदान का प्रतिशत बढ़ा है, उसमें बूथ, सेक्टर और मंडल के पदाधिकारी व पन्ना प्रमुखों की भूमिका रही है। इससे पार्टी के प्रत्याशी की जीत का रास्ता प्रशस्त होता दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पार्टी उम्मीदवार शिवशरण कुशवाहा को हर वर्ग का वोट मिला है। इसमें सहरिया, ठाकुर, राजपूत व कुशवाहा के वोटर शामिल रहे हैं। मतदाताओं ने किसानों की कर्जमाफी व गरीबों को 72 हजार रुपये सालाना की स्कीम को पसंद किया है। नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, बाइस लाख नौकरी ने मतदाताओं को लुुभाया है। सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास के मुद्दों को जनता ने स्वीकार किया है। हमारा प्रत्याशी पचास हजार से एक लाख मतों से जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन
व्यापारी नेता कैलाश ड्योडिया का कहना है कि प्रत्याशी पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह की साफ सुथरी छवि है। उनका व्यक्तित्व बेहद मिलनसार है। सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर काम किया है, जिसका परिणाम है कि वह जीत रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण कुशवाहा का कहना है कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी आगे रहेंगे। हमारा प्रत्याशी सज्जन व मिलनसार है। जिसका उन्हें फायदा मिल रहा है। सामाजिक भाईचारा के मंडल प्रभारी मोहन रैकवार का कहना है कि भाईचारा कमेटी ने सपा व सपा के कार्यकर्ताओं के बीच की दूरियों को पाटने का काम किया है। इस वजह से बसपा का वोट सपा प्रत्याशी के पक्ष में चला गया है।