फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जुगपुरा में अधिकांश हैंडपंप पड़े खराब, पेयजल की बढ़ रही समस्या

जुगपुरा में अधिकांश हैंडपंप पड़े खराब, पेयजल की बढ़ रही समस्या

Wed, 17 Apr 2019 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
जुगपुरा में अधिकांश हैंडपंप पड़े खराब, पेयजल की बढ़ रही समस्या
जुगपुरा में अधिकांश हैंडपंप खराब, पेयजल के लिए दूसरा विकल्प नहीं
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ मोहल्ला जुगपुरा में अधिकांश हैंडपंप खराब होने के कारण पेयजल संकट गहराया गया है। पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं होने के कारण हैंडपंप ही सहारा हैं। लेकिन, हैंडपंप खराब होने से पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यदि जल्द हैंडपंप की मरम्मत नहीं हुई तो स्थिति और भी बदतर हो सकती है।
ग्राम पंचायत जुगपुरा को शहर में शामिल कर वार्ड आठ बनाया गया है। वर्तमान में यहां पर नगर पालिका और ग्राम सभा दोनों का अधिकार है। कुछ योजनाएं ग्राम पंचायत द्वारा चलाई जा रहीं हैं तो कुछ नगर पालिका द्वारा संचालित की जा रही हैं। यहां पर सफाई व्यवस्था नगर पालिका द्वारा देखी जा रही है, जबकि बिजली का रोस्टर ग्रामीण समय के अनुसार चलता है। विद्यालयों में मिड-डे मील ग्राम पंचायत द्वारा संचालित होता है। लेकिन, इस वार्ड को इन दिनों पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका के अधिकांश वार्डों में पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिए पाइप लाइन डली है, लेकिन मोहल्ला जुगपुरा में अब तक पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं डाली गई है।
विज्ञापन

यहां के निवासी हैंडपंप के सहारे रह रहे हैं। वार्ड में 80 से अधिक हैंडपंप लगाए गए हैं। लेकिन, गर्मी शुरू होते ही पेयजल की समस्या गहराने लगी है। यहां पर लगे कुछ हैंडपंप पानी कम देने लगे हैं तो कुछ हैंडपंप मरम्मत के अभाव में देर तक चलाने के बाद ही पानी उगल रहे हैं। कई हैंडपंपों के पाइप में लीकेज हैं, जिन्हें चलाने के बाद पानी नीचे ही गिर जाता है थोड़ा बहुत ही पानी बाहर निकल पा रहा है। 15 से अधिक हैंडपंप पूरी तरह से खराब पड़े हैं। इस कारण यहां के निवासियों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जो हैंडपंप पानी दे रहे हैं, उन पर भीड़ लग रही है, जिससे पानी भरने में लोगों का समय खराब हो रहा है। पेयजल के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी का सीजन शुरू होते ही अधिकांश हैंडपंप खराब हो रहे हैं। मोहल्ले में लगा हैंडपंप दो सप्ताह से खराब पड़ा है, जिससे पानी की समस्या बढ़ गई है। पानी भरने के लिए सड़क पर लगे हैंडपंप पर जाना पड़ रहा है।
-ध्रुव कुमार

घर के पास में लगा हैंडपंप खराब हो गया है। इससे अब पानी भरने के लिए दूर लगे हैंडपंप पर जाना पड़ रहा है। वहां पर भी पानी भरने वालों की भीड़ लगी रहती है, जिससे लाइन में लगना पड़ता है।

-इमरती

हैंडपंप को सुधारने के लिए जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार कहा गया, लेकिन अब तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे वार्डवासियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
- उदय प्रताप पटेल, पार्षद

मोहल्ला जुगपुरा में हैंडपंप खराब होने का मामला संज्ञान में आया है। जांच कर खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी।
-प्रवीण यादव, अधिशाषी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed