फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन रही रद, मेगा ब्लॉक का कार्यक्रम भी निरस्त

झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन रही रद, मेगा ब्लॉक का कार्यक्रम भी निरस्त

Mon, 10 Sep 2018 04:04 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन रही रद, मेगा ब्लॉक का कार्यक्रम भी निरस्त
झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन रही रद, मेगा ब्लॉक का कार्यक्रम भी निरस्त
विज्ञापन

अन्य ट्रेनों के संचालन पर नहीं पड़ा बहुत ज्यादा प्रभाव
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रेलवे विभाग द्वारा झांसी-ललितपुर और ललितपुर-बीना खंड में अनुरक्षण कार्य करने की वजह से रविवार को मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया था, जिसके चलते झांसी-बीना और बीना-झांसी पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गई थी। वहीं रविवार को ही झांसी-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन को ललितपुर से झांसी के बीच निरस्त रही। हालांकि रविवार को बाद में यह मेगा ब्लॉक का कार्यक्रम ही निरस्त कर दिया गया, लेकिन उक्त पैसेंजर ट्रेनों का निरस्तीकरण यथावत रखा गया। रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए रविवार को झांसी-ललितपुर और ललितपुर-बीना खंड के बीच मेगा ब्लॉक लेकर अनुरक्षण कार्य करने का निर्णय लिया था। यह मेगा ब्लॉक अप लाइन पर झांसी ललितपुर के बीच सुबह छह बजकर पांच मिनट से दस बजकर पांच मिनट तक और ललितपुर से बीना के बीच सुबह पौने आठ बजे से 11.45 बजे तक रखा गया था। लेकिन रविवार को मेगा ब्लॉक लेने से पहले रेल प्रशासन द्वारा किसी कारण से अनुरक्षण का कार्य निरस्त करना पड़ा। जिसके चलते झांसी-बीना और बीना-झांसी पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहीं। वहीं झांसी-खसजुराहो व खजुराहो-झांसी पैसेंजर ट्रेन ललितपुर से झांसी के बीच निरस्त रही, जबकि यह झांसी-खजुराहो ट्रेन ललितपुर से खजुराहो के बीच यथावत चलती रही। वहीं अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें मेगा ब्लॉक का कार्यक्रम निरस्त होने के कारण अपने निर्धारित समय पर चलती रहीं। हालांकि अनुरक्षण कार्य के लिए अब अन्य किसी दिन और मेगा ब्लॉक लिया जा सकता है। बता दें कि ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए रेलवे द्वारा पटरियों या अन्य रेल मार्ग के अनुरक्षण के लिए मेगा ब्लॉक के लिए रविवार का दिन निर्धारित किया गया है। जिसके चलते इस दिन उस मंडल क्षेत्र में ट्रेनों संचालन काफी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed