{"_id":"5aea1d214f1c1b65098b77c2","slug":"11525292321-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटकर गल्ला व्यापारियों के पक्ष में दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटकर गल्ला व्यापारियों के पक्ष में दिया ज्ञापन
Updated Thu, 03 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
फुटकर गल्ला व्यापारियों के पक्ष में दिया ज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी में बुधवार को प्रशासन द्वारा चलाए अतिक्रमण के बाद फुटकर छोटे व्यवसायियों व चाय-पान वालों को न हटाने के संबंध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन मेें बताया गया कि नवीन गल्ला मंडी में करीब 25 वर्षों से फुटपाथ पर फड़ लगाकर या छोटे-छोटे खोखे रखकर किसानों का माल खरीदकर मंडी के आढ़तियों को बेच देते हैं, जिससे उनकी घर परिवार आजीविका चल रही है। कुछ व्यवसायी चाय, पान का हाथ ठेला से विक्रय कर रोजी रोटी चला रहे हैं। अभी हाल ही में प्रशासन द्वारा मंडी परिसर में रखे खोखो को हटाने का आदेश जारी किया गया है। इससे मंडी परिसर में कारोबार चला रहे इस प्रकार के करीब 100 परिवार बेरोजगार हो जाएंगे और भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से उक्त गल्ला मंडी में इन फुटकर व्यापारियों को मंडी परिसर ने हटाने की मांग की है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महेंद्र जैन मयूर, महेंद्र सतभैया, अशोक जैन अनौरा, अनिल जैन अंचल, नरेंद्र कड़ंकी, नवीन सिंघई, संजय रसिया आदि के हस्ताक्षर हैं।