{"_id":"59ebb39e4f1c1bdb538b8876","slug":"11508619166-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी ट्रेन की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी ट्रेन की खबर
Updated Sun, 22 Oct 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजन फेल होने से ढाई घंटे खड़ी रही शताब्दी ट्रेन
ललितपुर। झांसी से ललितपुर की ओर आ रही नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस अप गाड़ी का दौलता और बिजरौटा स्टेशन के बीच अचानक इंजन फेल हो गया। जिस कारण वह ढाई घंटे से अधिक देर तक खड़ी रही। ट्रेन खड़ी हो जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
नई दिल्ली से चलकर शताब्दी एक्सप्रेस अपने समानुसार झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद झांसी से चलकर ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हो गई। लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर ट्रेन जब दौलता और बिजरौठा के बीच पहुंची। तभी उसके इंजन फेल हो गया। काफी देर तक इंजन जब सही नहीं हुआ तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देकर अवगत कराया। इधर ट्रेन खड़ी होने से यात्री परेशान होने लगे। जानकारी होने पर ललितपुर जीआरपी संजय सिंह अपनी टीम और आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंची। पहले यात्री आक्रोशित होते उन्हें समझाया गया। इसके बाद जब झांसी से दूसरा इंजन मौके के लिए रवाना हुआ। दूसरा इंजन लगने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे बाद ट्रेन अपने गंतत्व के लिए रवाना हुई।