फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रतिभा परख प्रतिस्पर्धा से आंका जा रहा बच्चों का शैक्षिक स्तर

प्रतिभा परख प्रतिस्पर्धा से आंका जा रहा बच्चों का शैक्षिक स्तर

Thu, 05 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतिभा परख प्रतिस्पर्धा से आंका जा रहा बच्चों का शैक्षिक स्तर
प्रतिभा परख से आंका जा रहा शैक्षिक स्तर
विज्ञापन

ललितपुर।
परिषदीय विद्यालयों का शैक्षिक स्तर सुधारने और छात्रों को पढ़ाने व सिखाने के नये तरीके तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की मंशा के अनुरूप विकासखंड बार क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन पर संकुल प्रभारियों व शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन करने के लिए विकासखंड बार क्षेत्र में स्थित लगभग 150 प्राथमिक और 70 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रतिभा परख प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छात्र-छात्राओं के गणितीय एवं तर्क शक्ति ज्ञान, सामान्य ज्ञान, शब्द उच्चारण अभिव्यक्ति, लेखन अभिव्यक्ति और कला चित्रण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को संकुल केंद्र बार पर 6 संकुल केंद्रों के 18 उपकेंद्रों से चयनित छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें गणित एवं तर्क शक्ति प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गैंदोरा के युवराज प्रथम, प्राथमिक विद्यालय फडारी के ध्रुव द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुर्का की भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौखिक अभिव्यक्ति प्रतिस्पर्धा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बार के पुष्कर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय खैरा के अंशुल द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय धमना के रामचरन तृतीय स्थान पर रहे। लेखन अभिव्यक्ति प्रतिस्पर्धा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय वछरावनी की दीक्षा प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बार की राजमणि द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय धमना की कल्पना तृतीय स्थान पर रहीं। कला एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बार के नरेंद्र प्रथम, प्राथमिक विद्यालय धमना की रौनक द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमना के विजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान प्रतिस्पर्धा में प्राथमिक विद्यालय फडारी की भावना प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरा की शिखा द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय के सुमित द्वितीय स्थान पर रहें। इस दौरान मुख्य रुप से पर्यवेक्षक प्रभुलाल मिश्र, अरुण गोस्वामी, सह सम्वयक प्रदीप सोनी, माधव सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, विशाल गुप्ता, राजेश्वरी, जुवैदा खातून, ओमप्रकाश लोहिया, जयकरन सिंह, वेदप्रकाश नामदेव आदि मौजूद रहे। वहीं, निर्णायक मंडल में सुनील वर्मा, कल्याण सिंह, सुरेश साहू, संतोष राठौर, अभिषेक चौरसिया, सुशील कुशवाहा, अजय सेन, विवेक कुमार, पुष्पेंद्र जैन, अनुज वर्मा, साकेत शरण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed