फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर

बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर

Wed, 06 Sep 2017 02:04 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर
बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर
विज्ञापन

ललितपुर। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास पर बल दिया।

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास की जरूरत है। बीएसए अंबरीश कुमार ने कहा कि रिटायरमेंट के पश्चात शिक्षक सामाजिक कार्यक्रमों जैसे कुपोषण, स्वच्छता आदि से जुड़कर समाज हित में कार्य कर सकते हैं। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में सीखते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने फूलों की बर्बादी को रोकने के लिए स्वागत में एक पुष्प और एक प्रेरक पुस्तक देने का शासनादेश जारी किया है। जिसका अक्षरश: पालन किया जाएगा। वास्तव में पुस्तक ही हमारी सच्ची मित्र होती है। मेरे मस्तिष्क में गुरुओं के प्रति सम्मान है। उन्होंने कार्य व्यवहार के माध्यम से एक आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान शिक्षकों से किया। डायट प्राचार्य जेपी राजपूत ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान रिटायरमेंट हो चुके शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, गीता और उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया। जिला एवं ब्लाक इकाइयों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में हरीराम खरे, रामकुमार पाठक, चंद्र प्रताप सिंह, सरमनलाल, पवन स्वरूप पटैरिया, असद खान, आलोक स्वामी, विनय रजक, सर्वोदय झां, संतोष रजक, नरेश कुमार, राजेश जैन, कमल कुशवाहा, आशीष मिश्रा, कैलाश नारायण तिवारी, शालिकराम शर्मा उपस्थित रहे। संचालन आलोक श्रीवास्तव ने किया। अंत में संगठन के जिला मंत्री अरुण गोस्वामी ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed