फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पांच सौ सैतीस बच्चे नहीं जाते स्कूल

पांच सौ सैतीस बच्चे नहीं जाते स्कूल

Tue, 06 Nov 2018 02:25 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
पांच सौ सैतीस बच्चे नहीं जाते स्कूल
537 बच्चों ने छोड़ा विद्यालय
विज्ञापन

ललितपुर। सर्व शिक्षा अभियान में लाखों रुपये पानी की तरह बहाने के बाद भी छह से चौदह वर्ष की आयुवर्ग के बच्चे शिक्षा के मंदिर में नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसका खुलासा हाल ही में कराए हाउस होल्ड सर्वे में हुआ है। इसमें पाया गया कि 537 बच्चों ने स्कूल की देहरी नहीं चढ़ी। इनमें 36 बच्चे दिव्यांग हैं। अब चिह्नित बच्चों के नामांकन कराने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

जिले में 1049 प्राथमिक और 492 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें समीप में रहने वाले बच्चों को दाखिला दिया जाता है। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए नि:शुल्क यूनिफार्म, पुस्तकें, बैग, जूता, स्वेटर व दोपहर का पका पकाया भोजन मुहैया कराया जाता है। इसके बाद भी तमाम बच्चे हर साल स्कूल चलो अभियान के दौरान प्रवेश से छूट जाते हैं। ऐसे बच्चों को चिह्नित करने के लिए हर साल हाउस होल्ड सर्वे कराया जाता है। इस दौरान चिह्नित किए बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाते हैं। इस बार भी इस प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। बीते माहों में कराए गए हाउस होल्ड सर्वे में 537 को स्कूल के बाहर पाया गया। इसमें 36 बच्चे दिव्यांग हैं। जो बच्चे स्कूल से बाहर पाए गए हैं, उनमें अधिकांश बच्चे 45 दिन से लगातार गैरहाजिर हैं। अब इन बच्चों का पुन: प्रवेश के प्रयास शुरू हो गए हैं। सूत्र बताते हैं कि कई बच्चे तो आगे पढ़ाई करने की स्थिति में नहीं हैं, ऐसे में आउट ऑफ स्कूल बच्चों का प्रवेश किसी चुनौती से कम नहीं है। तमाम बच्चे तो श्रम कर अपने अभिभावक की आय बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन


दीपावली के बाद बच्चों के घर पहुंचेंगे शिक्षक
दीपावली पर्व के उपरांत चिह्नित बच्चों के घर शिक्षकों को भेजा जाएगा। जिससे कि उन बच्चों का प्रवेश स्कूलों में कराया जा सके।
घनश्याम वर्मा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed