फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लोक सभा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने पर मंथन

लोक सभा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने पर मंथन

Tue, 31 Jul 2018 01:41 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने पर मंथन
मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने पर मंथन
विज्ञापन

जिला मतदाता साक्षरता समिति की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला मतदाता साक्षरता समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें सहायक निर्वाचन अधिकारी समर सिंह ने बताया कि जिला मतदाता साक्षरता समिति के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने पर विचार किया जा रहा है, जिसके सापेक्ष मतदाता सूची को शुद्धतम बनाने और आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श एवं कार्यप्रणाली बनाई जा चुकी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने शैक्षिक संस्थानों के साथ-साथ जनपद के प्रत्येक ग्राम स्तर पर भी ईएलसी (इलैक्टोरल लिटरेसी क्लब) गठित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। अंत में जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम के लेखपालों एवं बीएलओ के साथ ईएलसी को गठित करें एवं उनके द्वारा मतदाताओं को जागरूक बनाने हेतु किये जा रहे प्रयासों का परीक्षण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आपसी संपर्क, समन्वय एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए एक पृथक व्हाट्सएप समूह बनायें। साथ ही उन्होंने बैठक मेें उपस्थित स्वयं सेवी संस्थाओं से कहा कि मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने स्तर से यथा अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर घनश्याम वर्मा, उप जिलाधिकारी महरौनी धीरेंद्र प्रताप, उप जिलाधिकारी तालबेहट आजाद भगत सिंह, उप जिलाधिकारी पाली नरेंद्र सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed