फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नगर पालिका व पीडब्लूडी चिह्नित नहीं कर पाया अपनी हद

नगर पालिका व पीडब्लूडी चिह्नित नहीं कर पाया अपनी हद

Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका व पीडब्लूडी चिह्नित नहीं कर पाया अपनी हद
नगर पालिका व पीडब्लूडी चिह्नित नहीं कर पाया अपनी हद
विज्ञापन

जाने कब निकलनेगा अतिक्रमण हटाओ चलो अभियान का मुहूर्त
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नगर पालिका और जिला प्रशासन शहर के मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने का मुहूर्त नहीं निकाल पा रहा है। एक पखवाड़े से अधिक समय बीत गया है, लेकिन नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग अभी तक अपनी सड़कों की हद चिह्नित नहीं कर पाया है। अतिक्रमण के कारण शहर की सुंदरता धूमिल हो रही है और साथ ही स्थानीय लोगों व राहगीरों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के मुख्य बाजार व मुख्य मार्गों पर काबिज अतिक्रमण हमेशा से ही शहरवासियों व राहगीरों के लिए मुसीबत की वजह बना हुआ है। इस अतिक्रमण से अवैध कब्जों को बढ़ावा तो मिलता ही है, इसके साथ ही शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था दोनों की बाधित होती हैं। नगर पालिका पिछले काफी लंबे समय से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर केवल दिखावा करती आ रही है। कभी पुलिस बल नहीं मिलने का बहाना ले लिया जाता है, तो कभी बिना कोई कारण बताए ही अभियान को आगामी निर्देशों तक स्थगित कर दिया जाता है। हाल ही में करीब एक पखवाड़ा पूर्व नगर पालिका ने जिला प्रशासन के निर्देशन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की थी, लेकिन कुछ व्यापारी संगठनों के विरोध के चलते अभियान को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद नगर पालिका ने पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों व व्यापारी नेताओं के साथ बैठक करके अतिक्रमण को हटाने की रूपरेखा तैयार की थी। इस बैठक में व्यापारियों द्वारा मुद्दा रखा गया था कि पहले नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग शहर में अपनी-अपनी सड़कों की हद तय कर उन्हें चिह्नित करे। इसके बाद भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए। एक पखवाड़ा से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अभी तक नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग दोनों ही विभागों के कर्मी अपनी-अपनी हद को चिह्नित नहीं कर पाए हैं। अतिक्रमण नहीं हटपाने की वजह से जनता की समस्याएं कम नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन


नहीं हटाए गैर उपयोगी पोल
शहर की अधिकांश सड़कों का चौड़ीकरण हो चुका है। पूर्व में लगे टेलीफोन के पोल जिनका वर्तमान में कोई उपयोग नहीं है, इसके बाद भी यह खाली पोल केवल यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे हैं। विगत रोज डीएम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई थी, इसमें यह मुद्दा उठाया गया था। इस पर डीएम ने नगर पालिका को निर्देशित किया था कि आगामी तीन-चार दिनों में इन गैर उपयोगी पोलों को हटा दिया जाए। अभी तक नगर पालिका द्वारा पोलों को नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चल रही है चिह्निकरण की कार्रवाई
नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग दोनों ही मिलकर सड़कों की हदों को चिह्नित कर रहे हैं। चिह्निकरण की कार्रवाई जारी है, जल्द ही इसको पूरा कर लिया जाएगा और अतिक्रमण हटाओ अभियान की जल्द शुरुआत होगी।
- सुधीर रावत, नजूल लिपिक, नगर पालिका ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed