फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने किया पुलिस अधिकारियों को सम्मानित

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने किया पुलिस अधिकारियों को सम्मानित

Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने किया पुलिस अधिकारियों को सम्मानित
व्यापारियों ने किया पुलिस अधिकारियों को सम्मानित
विज्ञापन

अनूप सहाय हत्याकांड के खुलासे पर हुआ सम्मान समारोह
जनता के बीच पुलिस का बढ़ा है विश्वास : प्रदीप त्रिपाठी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जिले के बहुचर्चित ठेकेदार अनूप सहाय हत्याकांड का पूर्ण पारदर्शिता के साथ खुलासा करने पर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों को एक समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया। समारोह में पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने कहा कि ललितपुर में पदभार संभालते ही उनके सामने ठेकेदार अनूप सहाय के अंधे हत्याकांड को सुलझाने की चुनौती थी, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि जनता के लिए पुलिस का विश्वास और बढ़ा है। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने कहा कि पुलिस पर जनता को आज भी पूरा भरोसा है। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने कहा कि जनता ही पुलिस का सहयोग न करे तो पुलिस को थोड़ा सख्त भी होना पड़ता है।
समारोह में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि इसके पूर्व संतोष डोडवानी अपहरण कांड व अनिल डोंगरा से लूटकांड का खुलासा करने पर भी व्यापारियों द्वारा पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया था। इस हत्याकांड के खुलासे से जहां पीड़ित परिवार को न्याय मिला है तो वहीं कई चेहरे भी समाज में उजागर किये गये। समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह व व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी व उपाध्यक्ष महेंद्र सतभैया मौजूद रहे। अध्यक्षता नगराध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री अनिल जैन अंचल ने किया। समारोह में प्रांतीय संगठन मंत्री लखन अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक अनौरा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सतभैया, प्रीतम सराफ, अभय जैन, नगराध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी, युवा अध्यक्ष संजय रसिया, नवीन सिंघई, कमलेश सराफ, पंकज बिरधा, मनोज जैन 56, सुरेश अग्रवाल, संजय खन्ना, मज्जू सोनी, प्रदीप चौधरी, गजेंद्र सिंह, अज्जू बाबा, आमोद चौधरी, महेश जैन मोनू, रवि श्रीवास्तव, रत्नेश तिवारी, अशोक रावत, विनय जैन, जितेंद्र मुच्छड़, पुष्पेंद्र इमलिया, राहुल मोदी, सनत मंडी बामौरा, अंकित जैन, रमाकान्त तिवारी, अनिल नमकीन, राजीव सुड़ेले, सतीश जैन बंटी, पार्षद मोदी पंकज जैन, आलोक मयूर, महेश श्रीवास्तव भैया, अनूप ताम्रकार सहित अनेकों व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनका हुआ सम्मान
सम्मान समारोह में एसपी डा. ओपी सिंह, एएसपी एके विजेता, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, शहर कोतवाल क्राइम ब्रांच आरक्षी श्याम सुंदर सिंह, आरक्षी प्रदीप कुमार को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा शॉल, श्रीफल व प्रशस्ती पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के सिरमौर बने आरक्षी श्याम सुंदर सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने ठेकेदार अनूप सहाय हत्याकांड के पारदर्शी तरीके से खुलासे में क्राइम ब्रांच के श्याम सुंदर सिंह की अहम भूमिका बताई। कहा कि जेल में कई तरीकों से जानकारी एकत्र कर सबूतों पर मजबूत पकड़ करने में उनके द्वारा बेहतर कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि इस खुलासे में वह शबासी के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed