फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नवीन प्रवेश के साथ कक्षाओं का भी नियमित रुप से हो संचालन

नवीन प्रवेश के साथ कक्षाओं का भी नियमित रुप से हो संचालन

Tue, 24 Apr 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
नवीन प्रवेश के साथ कक्षाओं का भी नियमित रुप से हो संचालन
नवीन प्रवेश के साथ कक्षाओं का भी नियमित रूप से हो संचालन
विज्ञापन

ललितपुर।
नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है और विद्यालयों में बेहतर शिक्षा व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए उद्देश्य से जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय इंटर कॉलेज और श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने यह निर्णय भी लिया कि मंगलवार 24 अप्रैल को जीआईसी परिसर में कक्षा नौ से 12वीं तक की पाठ्यक्रमों की बिक्री के लिए विभिन्न बुक विक्रेताओं द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक दुबे ने सुबह 10 बजे सबसे पहले श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में कुछ कक्षाएं संचालित मिली, प्रधानाचार्य अजब सिंह द्वारा बताया गया कि कुछ अध्यापक गण छात्रों के नवीन प्रवेश कार्य में लगे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने विद्यालय स्टाफ के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें प्रवक्ता श्यामलाल सिंह विगत 19 अप्रैल से आकस्मिक अवकाश पर, प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह विगत 17 अप्रैल से चिकित्सीय अवकाश पर, सहायक अध्यापक बृजवाला सइया आकस्मिक अवकाश पर मिलीं। वहीं अवलोकन में पता चला कि सहायक अध्यापक विकास वर्मा कई वर्षों से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस समय विद्यालय में कुछ कक्षाएं संचालित मिली। यहां पर भी प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि कुछ अध्यापक गण छात्रों के नवीन प्रवेश कार्य में लगे हुए हैं। दोनों ही विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रवेश के साथ-साथ विद्यालय के शैक्षिक कार्यों पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाए और पढ़ाई कराई जाए। हर रोज नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएं। इसकी क्रम में उन्होंने विद्यालय के परिवेश को बेहतर व स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए, इसके साथ ही पाठ्यक्रम विभाजन के अनुसार कक्षा में शिक्षण कार्य करने एवं अध्यापकों को शिक्षक डायरी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय में पुस्तकालय व वाचनालय खोला जाए। विद्यालय की वार्षिक पुस्तिका भी छपवाई जाए। वहीं, उन्होंने जीआईसी में स्थापित कंप्यूटर लैब को सुचारु कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आज जीआईसी में लगेंगे बुक स्टॉल
मंगलवार को डीआईओएस के निर्देशन पर राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 09 से 12वीं तक की कक्षाओं के पाठ्यक्रम की विभिन्न पुस्तकों का स्टॉल लगेगा। इस दौरान सभी पुस्तक विक्रेता अपना-अपना स्टॉल लगाएंगे। ऐसा बच्चों की सुविधा के लिए कराया जा रहा है। डीआईओएस ने बताया कि इसी तरह सभी हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में बुक स्टाल लगाए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed