{"_id":"59e123f74f1c1b71548b7246","slug":"111507927031-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए 120 मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए 120 मॉडल
Updated Sat, 14 Oct 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर
ललितपुर।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत होने वाली जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न 35 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कुल 120 विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया। वहीं, निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रुप में आए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से मॉडल के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी राजपूत ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक एवं खोजी क्षमता विकसित करना है। इसके जरिए वर्तमान के विचारों एवं सिद्धान्तों के साथ बच्चों में नवीन विचारों को जोड़ने की क्षमता विकसित होती है। यह प्रदर्शनी बच्चों में वैज्ञानिक गतिविधियां विकसित करने में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं द्वारा जो मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए हैं वह प्रशंसनीय है। इस प्रदर्शनी में जनपद में संचालित कुल 35 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करके प्रदर्शनी में कुल 120 मॉडल प्रस्तुत किए थे। निर्णायक मण्डल द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज माताटीला के छात्र अतुल यादव, शांति निकेतन इण्टर कॉलेज महरौनी के शिशुपाल, राजकीय इण्टर कॉलेज बार के अभिनय राजा, श्रीमहावीर इण्टर कॉलेज पाली के अर्पित, इण्टरमीडिएट कॉलेज बांसी के मोहित अहिरवार, राजकीय इण्टर कॉलेज माताटीला के राहुल कुमार, राजकीय इण्टर कॉलेज बार के गौरव सिंह, राजकीय इण्टर कॉलेज ललितपुर के छात्र सौरभ दीक्षित व रुद्रप्रताप, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ललितपुर की छात्रा कागज बबेले, राजकीय हाईस्कूल दैलवारा के उमेश कुमार झा व आकाश विश्वकर्मा, राजकीय हाईस्कूल वस्त्रावन के ऋषिकेश, श्रीवर्णी जैन इण्टर कॉलेज के अंश, नगर पालिका बालिका इण्टर कॉलेज की छात्रा रुपल राठौर, सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज महरौनी के छात्र हरीराम, राजकीय इण्टर कॉलेज जखौरा के साहिल राजपूत, राजकीय आश्रम पद्धति तालबेहट के मदन, राजकीय हाईस्कूल गौना कुसमाड़ के शिवेन्द्र सिंह, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्रा अंजली सामाधिया समत अन्य छात्र-छात्राओं के सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया गया। निर्णायक मण्डल में डा.केशवदेव प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय ललितपुर, डा.रीना सिंह प्रवक्ता जवाहर नवोदय ललितपुर एवं स्वीकृति वैद्य प्रवक्ता नेहरू महाविद्यालय ललितपुर शामिल रहे। इसके अलावा इस दौरान अमित शुक्ला, संजीव कुमार वर्मा, लखनलाल विश्वकर्मा, कोमल सिंह नरवरिया, हीरु गुप्ता, नरेन्द्र ताम्रकार उपस्थित थे। विज्ञान प्रदर्शनी का संचालन शिप्रा श्रीवास्तव एवं अमित शुक्ला ने किया। प्रदर्शनी के अंत में आभार प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज ललितपुर राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने किया।