फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   11 skill centers opened for youth closed down

Lalitpur News: युवाओं के लिए खोले गए 11 कौशल केंद्र हुए बंद

Sat, 28 Sep 2024 03:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
11 skill centers opened for youth closed down
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उप्र कौशल विकास मिशन के तहत जनपद में खोले गए 11 केंद्र बंद हो गए हैं। इन केंद्रों के लिए इस सत्र में सीटों का आवंटन नहीं मिला है, इससे युवाओं को निराशा हाथ लगी है।
प्रदेश सरकार ने युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल विकास मिशन के तहत केंद्र खोले थे, जिनमें युवाओं को उनकी मनपसंद ट्रेड का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता था। यहां 11 केंद्र खोले गए थे, जो राजघाट रोड, कैलगुआं चौराहा, तालाबपुरा स्थित एक मैरिज गार्डन में, मवेशी बाजार, जीजीआईसी, जीआईसी, तालबेहट, महरौनी, बार, मड़ावरा व जखौरा ब्लॉक मुख्यालय पर चल रहे थे। लेकिन, इस शैक्षिक सत्र 2024-25 में मुख्यालय से कोई सीटों का निर्धारण नहीं किया गया। इस कारण इन केंद्रों पर किसी भी युवा का पंजीकरण नहीं हो सका। विभागीय जानकारी के अनुसार मार्च में सीटें आवंटित कर दी जाती थीं लेकिन, इस साल लोकसभा चुनाव के चलते इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे युवा मायूस हैं।
विज्ञापन

00000000000
गत वर्ष 1909 युवाओं ने लिया था प्रशिक्षण :
वर्ष 2023-24 में 11 केंद्रों पर 2049 सीटों के सापेक्ष 1909 युवाओं ने प्रवेश लिया था, जिन्होंने अलग अलग ट्रेड का प्रशिक्षण लेकर अपना काम शुरू कर दिया। बताया गया कि 1029 युवा सेवायोजन व स्वरोजगार से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
प्रदेश मुख्यालय से इस सत्र में लक्ष्य आवंटित नहीं हो सका है, जिस वजह से नए सत्र में युवाओं के प्रवेश नहीं हो सके। जनपद के 11 केंद्र इन दिनों बंद चल रहे हैं। मुख्यालय से लक्ष्य आवंटित होते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।-आरिफ खान, जिला स्किल मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed