फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   11 samples of food items fail in test

खाद्य पदार्थों के 11 नमूूने टेस्ट में फेल

Wed, 03 May 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
11 samples of food items fail in test
khoya - फोटो : demo
खाद्य विभाग द्वारा पिछले साल भरे गए 123 खाद्य पदार्थों के नमूनों में 11 नमूने फेल हो गए है। इसमें से 37 नमूने पास और 75 की अभी रिपोर्ट नहीं आई है। फेल हुए पदार्थों के दुकानदारों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर समय समय पर छापेमार कार्रवाई करता रहता है और दुुकानों से सैंपलिंग कर उनका परीक्षण करवाता रहता है। वर्ष 2016 और 2017 में खाद्य विभाग ने जिले में विभिन्न जगह छापेमारी कर कुल 123 नमूने लिए थे। इनको लैब में भेजा गया। इसमें से 48 नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। इसमें 37 नमूने सेहत के लिए हानिकारक नहीं पाए गए हैं। पांच नमूने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और छह नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले हैं। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नमूनों मे चार नमूने बेसन के लड्डुओं के और एक मैदा का है। जबकि मानक के विपरीत नमूनों में आईटीसी कंपनी की यिपी नूडल, लड्डू गोपाल वनस्पति, पैकेज्ड नमकीन, प्रिया ब्रांड का मिर्च पाउउर शामिल है। जिन दुकानों के नमूने फेल हुए हैं उनके विरुद्घ एडीएम कोर्ट में मामला पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन


बसूले दो लाख 29 हजार
इस वित्तीय वर्ष में एडीएम कोर्ट से खाद्य विभाग के 10 मुकदमों का निर्णय आया है। इनसे दो लाख 29 हजार रुपयों की बसूली की गई है। पिछले वर्ष 37 मुकदमे पंजीकृत कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी और गन्ना विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई
मुख्य खाद्य अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि गर्मियों के मौसम में खाद्य विभाग गन्ने की दुकानों और पानी की बोतलों के सैंपल लिए जाएंगे। सेहत से खिलवाड़ करने वालों को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मियों के मौसम में जगह-जगह गन्ने की दुकानें खुल गई हैं। यहां लोगों की सेहत को लेकर कोई ध्यान नहीं रखा जाता है। इसी तरह गर्मी आते ही कई बेनामी कंपनियों के नाम से पानी की बोतलें बाजार में बिकने लगती हैं। यह पानी मानक के अनुरूप न होने के कारण सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इस कारण इनके भी सैंपल भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed