{"_id":"61182cb18ebc3ee0421d53c1","slug":"105-feet-high-tricolor-hoisted-proudly-at-railway-station-lalitpur-news-jhs20196887","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर शान से फहराया 105 फुट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर शान से फहराया 105 फुट ऊंचा तिरंगा
विज्ञापन
ललितपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में शान से लहरा रहा 105 ऊंचा तिरंगा झंडा।
- फोटो : LALITPUR
रेलवे स्टेशन पर शान से फहराया 105 फुट ऊंचा तिरंगा
ललितपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में शनिवार को जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लहराया गया, जिसकी ऊंचाई 105 फुट है और यह तिरंगा झंडा रेलवे स्टेशन मार्ग पर दूर से ही नजर आ रहा है।
रेलवे द्वारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर लोगों में देश प्रेम की भावना को जगाने और जनपदवासियों को तिरंगा के प्रति गौरवान्वित करने के लिए जिले में सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने का कार्य पूरा हो चुका है और शनिवार को रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग के एलएन तिवारी की देखरेख में इस 105 फुट ऊंचे तिरंगा झंडा को शान के साथ फहराया गया। इस तिरंगा झंडा के कपड़े की लंबाई छह मीटर एवं चौड़ाई साढ़े तीन मीटर (20 गुणा 30 फुट) रखी गई है और यह पैरासूट के कपड़ा से बनवाया गया है, ताकि किसी भी मौसम में इसे कोई नुकसान न पहुंचे। इसे लगाने का काम इलेक्ट्रिकल विभाग की देखरेख में एक इलेक्ट्रिकल कंपनी को सौंपा गया था। यह तिरंगा झंडा रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने स्थित फव्वारे के पास चिह्नित की गई जगह पर लगाया गया है, ताकि रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले लोगों को यह दूर से ही नजर आ सकेगा। तिरंगा झंडा पर पर्याप्त रोशनी हो सके, इसके लिए चारों ओर हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं, ताकि रात होने पर तिरंगा पर पर्याप्त रोशनी पड़ सके। तिरंगा के कपड़े को कोई नुकसान न पहुंचे, इसलिए पैराशूट वाले कपड़े का तिरंगा झंडा मंगवाया गया है। ललितपुर स्टेशन पर लगाए जाने वाले तिरंगा झंडा की लागत लगभग 35 लाख रुपये बताई गई है। तिरंगा लगाने का काम जनवरी माह में शुरू किया गया था। ललितपुर के साथ ही टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे द्वारा 105 ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया है।
वर्जन
रेलवे स्टेशन पर एक सौ पांच फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने का काम पूरा हो गया है और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन पर तिरंगा झंडा का फहराया गया है, जो ललितपुर की शान है।
विज्ञापन
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।